फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Distributors Demands For Money After Shah Rukh Khan Jab Harry Met Sejal Fails To Light Up At The BO

डिस्ट्रीब्यूटर्स ने शाहरुख से मांगे पैसे, कहा - 'सलमान की राह चलें'

Thu, 17 Aug 2017 03:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 17 Aug 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
Distributors Demands For Money After Shah Rukh Khan Jab Harry Met Sejal Fails To Light Up At The BO
जब हैरी मेट सेजल
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के बॉक्स ऑफिस पर न चलने से सिर्फ प्रोड्यूसर्स को ही नहीं नुकसान हुआ है, बल्कि डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। और इस नुकसान की भरपाई शाहरुख को अपनी जेब से करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


पढ़ें: नहीं कम हुई शाहरुख की बादशाहत, ट्विटर पर हुए इतने फॉलोअर्स
विज्ञापन


बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के मुताबिक डिस्ट्रिब्यूटर्स ने शाहरुख को मैसेज भेजा है कि वो भी सलमान की राह पर चलें और उनके पैसे लौटा दें। बता दें कि सलमान ने 'ट्यूबलाइट' के बॉक्स ऑफिस पर न चलने के बाद डिस्ट्रिब्यूटर्स के तकरीबन 35 करोड़ रुपये लौटा दिए थे। अब 'जब हैरी मेट सेजल' के डिस्ट्रिब्यूटर्स ने भी ऐसी मांग कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: Viral Video: पहली बार 'गोविंदा' बने शाहरुख, मन्नत में फोड़ी दही-हांडी

अब देखना होगा कि शाहरुख अपने बेस्ट-फ्रेंड सलमान की राह चलेंगे या नहीं। इससे पहले रणबीर कपूर ने भी कहा था कि अगर 'जग्गा जासूस' फ्लॉप होती है तो वो डिस्ट्रिब्यूटर्स को पैसे लौटा देंगे। हालांकि उन्होंने पैसे लौटा दिए हैं, ऐसी कोई खब नहीं आई थी।

4 अगस्त को रिलीज हुई इम्तियाज अली निर्देशित 'जब हैरी मेट सेजल' बॉक्स ऑफिस पर अब तक 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। मेकर्स के साथ-साथ दर्शकों को भी फिल्म से काफी उम्मीदें थीं मगर फिल्म एवरेज निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed