फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Discovery plus original Love Kills Madhumita Shukla Hatyakand will be available to stream from 9th February

Love Kills- Madhumita Shukla Hatyakand: सामने आएगा मधुमिता हत्याकांड का सच! जानिए कब और कहां देख सकेंगे

Mon, 06 Feb 2023 05:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 06 Feb 2023 05:26 PM IST
सार

'लव किल्स: मधुमिता शुक्ला हत्याकांड' डिस्कवरी प्लस ऑरिजनल पर देखी जा सकती है। इस प्लेटफॉर्म पर यह सीरीज 9 फरवरी 2023 से स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
Discovery plus original Love Kills Madhumita Shukla Hatyakand will be available to stream from 9th February
Love Kills- Madhumita Shukla Hatyakand - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

मधुमिता शुक्ला हत्याकांड! वर्ष 2003 में हुआ वह हत्याकांड जिसने प्रेम शब्द को तार-तार कर दिया था। राजनीतिक गलियारों की हकीकत उघाड़ कर रख दी थी। आपको याद हो आया होगा वह हत्याकांड जो जबर्दस्त तरीके से मीडिया की सुर्खियों में रहा था। राजनीति की दुनिया के एक दिग्गज ने एक कवियत्री की हत्या कर दी थी। कवियत्री का नाम था मधुमिता शुक्ला और मधुमिता को मौत के घाट उतारा था बाहुबली अमरमणि त्रिपाठी ने। आप इस चर्चित हत्याकांड पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज- 'लव किल्स: मधुमिता शुक्ला हत्याकांड' को ओटीटी पर देख सकते हैं। कब और कहां? आइए जानते हैं...

विज्ञापन

Shiv Shastri Balboa: करोड़ों की गाड़ी छोड़ ऑटो में सफर करने को मजबूर हुए अनुपम खेर, बोले- कुछ भी हो सकता है
विज्ञापन


आपको बता दें कि 'लव किल्स: मधुमिता शुक्ला हत्याकांड' डिस्कवरी प्लस ऑरिजनल पर देखी जा सकती है। इस प्लेटफॉर्म पर यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज 9 फरवरी 2023 से स्ट्रीम होगी। हत्या, धोखा, झूठ और राजनीतिक साजिश जैसी हर चीज इस सीरीज में देखने को मिलेगी, जिसने इस सनसनीखेज अपराध को अंजाम तक पंहुचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Auron Mein Kahan Dum Tha: शुरू हुई नीरज पांडे की नई फिल्म की शूटिंग, फिर जमेगी तब्बू-अजय देवगन की जोड़ी

डिस्कवरी प्लस के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी इस सीरीज की जानकारी साझा की गई है। दरअसल, एक पोस्टर साझा किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, ''लव किल्स: मधुमिता शुक्ला हत्याकांड' में दिखाया गया है कि सेक्स, राजनीति से होते हुए किस तरह मधुमिता शुक्ला की किस्मत उन्हें हत्या के मुकाम पर ले गई। यह सीरीज 9 फरवरी से  डिस्कवरी+ पर आएगी।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by discovery+ India (@discoveryplusin)



आपको बता दें कि कवयित्री मधुमिता शुक्ला की हत्या 9 मई 2003 को हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय मधुमिता शुक्ला का उत्तर प्रदेश के राजनीतिज्ञ अमरमणि त्रिपाठी के साथ अफेयर चल रहा था। मधुमिता शुक्ला के शव का पोस्ट मार्टम करने पर पता चला कि वह गर्भवती थीं और डीएनए जांच करने पर भ्रूण का डीएनए अमरमणि त्रिपाठी से मैच कर गया। देहरादून की निचली अदालत ने अमरमणि त्रिपाठी, उसकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी, भतीजा रोहित चतुर्वेदी सहित दो शूटरों संतोष राय व प्रकाश पांडेय को निचली अदालत ने दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। अक्टूबर 2007 में नैनीताल हाईकोर्टन ने निचली अदालत के फैसले को सही बताते हुए उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा।
Joyland: पाकिस्तान में बैन है कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुई 'जॉयलैंड', अब भारत में इस दिन होगी रिलीज!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed