2020 Delhi: इस फिल्म की शूटिंग में कैमरा रुकेगा नहीं, इंदौर में होगी पूरी फिल्म की वन टेक शूटिंग
शायद ही आपने कभी सुना होगा कि किसी फिल्म की शूटिंग वन टेक में पूरी की गई हो लेकिन अब भारत में एक ऐसी ही फिल्म फिल्म की शूटिंग करने की कोशिश की जा रही है, जिसे एक टेक में पूरा किया जाएगा।
विस्तार
विश्व सिनेमा में ऐसे प्रयोग खूब हुए हैं जिसमें किसी फिल्म की शूटिंग सिंगल टेक में की जाती है। सिंगल टेक या वन टेक का मतलब होता है कि किसी फिल्म की शूटिंग की योजना इस तरह से तैयार करना जिसमें मूवी कैमरा एक बार शुरू होने के बाद रुकता नहीं है। कुछ फिल्में ऐसी भी बनी हैं जिन्हें शूट तो अलग अलग किया गया लेकिन इनके सारे दृश्यों को इस तरह से डिजाइन किया गया कि एडिटिंग के बाद ये फिल्में सिंगल टेक लगें। अब भारत में ऐसी ही एक फिल्म की शूटिंग करने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली दंगों पर आधारित इस फिल्म का नाम है '2020 दिल्ली'।
सीएए और एनआरसी की पृष्ठभूमि में दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन और दंगों पर आधारित फ़िल्म '2020 दिल्ली' की शूटिंग गुरुवार से शुरू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक यह एक सोशल-थ्रिलर फ़िल्म है जिसे वन टेक में शूट किया जाएगा। इस फिल्म के निर्देशन की कमान देवेंद्र मालवीय ने संभाली है। फिल्म में बृजेंद्र काला, चेतन शर्मा, आकाशदीप अरोड़ा, सिद्धार्थ भारद्वाज, भूपेश सिंह और समर जय सिंह की अहम भूमिकाएं हैं।
Bhuvan Badyakar: जल्द रिलीज होगा 'कच्चा बादाम' फेम भुवन बड्याकर का नया गाना, बोले- अब मूंगफली नहीं बेचूंगा
फिल्म की टीम से मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग स्टार्ट टू फ़िनिश शेड्यूल के आधार पर इंदौर में की जाएगी। फिल्म '2020 दिल्ली' सत्य घटनाओं से प्रेरित है और फिल्म में कई सत्य घटनाओं जैसे 'नमस्ते ट्रम्प' इवेंट को बेहद मनोरंजक और रोमांचक तरीके से फ़िल्म में पेश किया जाएगा। इसकी कहानी साल 2022 में 24 फरवरी को 12 घंटे के घटनाक्रम और विरोध प्रदर्शन की शुरुआत पर फोकस करती है।
Haryanvi Singer: हरियाणा के इन मशहूर सिंगर को जानते हैं आप? कई बार इनके गानों पर लगा चुके होंगे लटके-झटके
फिल्म के निर्देशक देवेंद्र मालवीय कहते हैं, ‘हम पूरी मेहनत और लगन के साथ एक टेक में ही पूरी फिल्म को शूट करने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी कहानी ऐसे दो शख़्सों के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक नियत जगह पर किसी कारणवश बुरी तरह से फंस जाते हैं। फिल्म में किसी तरह का कट नहीं है। ऐसे में इसे देखने का दर्शकों का रोमांच कई गुना और बढ़ जाएगा। ये प्रकिया बेहद जटिल है मगर पूरी टीम ने पूरी शिद्दत के साथ मेहनत कर रही है, जिसका नतीजा दर्शकों को पर्दे पर देखने को मिलेगा।’