फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   director Devendra Malviya movie 2020 Delhi shooting will completed in one take film based on the Delhi riots

2020 Delhi: इस फिल्म की शूटिंग में कैमरा रुकेगा नहीं, इंदौर में होगी पूरी फिल्म की वन टेक शूटिंग

Thu, 03 Nov 2022 05:18 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 05:18 PM IST
सार

शायद ही आपने कभी सुना होगा कि किसी फिल्म की शूटिंग वन टेक में पूरी की गई हो लेकिन अब भारत में एक ऐसी ही फिल्म फिल्म की शूटिंग करने की कोशिश की जा रही है, जिसे एक टेक में पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन
director Devendra Malviya movie 2020 Delhi shooting will completed in one take film based on the Delhi riots
2020 दिल्ली का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

विश्व सिनेमा में ऐसे प्रयोग खूब हुए हैं जिसमें किसी फिल्म की शूटिंग सिंगल टेक में की जाती है। सिंगल टेक या वन टेक का मतलब होता है कि किसी फिल्म की शूटिंग की योजना इस तरह से तैयार करना जिसमें मूवी कैमरा एक बार शुरू होने के बाद रुकता नहीं है। कुछ फिल्में ऐसी भी बनी हैं जिन्हें शूट तो अलग अलग किया गया लेकिन इनके सारे दृश्यों को इस तरह से डिजाइन किया गया कि एडिटिंग के बाद ये फिल्में सिंगल टेक लगें। अब भारत में ऐसी ही एक फिल्म की शूटिंग करने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली दंगों पर आधारित इस फिल्म का नाम है '2020 दिल्ली'।

विज्ञापन

Usha Jadhav: नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर उषा जाधव दो साल बाद लौटीं मुंबई, आते ही मिली इस चर्चित निर्देशक की फिल्म

विज्ञापन

सीएए और एनआरसी की पृष्ठभूमि में दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन और दंगों पर आधारित फ़िल्म '2020 दिल्ली' की शूटिंग गुरुवार से शुरू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक यह एक सोशल-थ्रिलर फ़िल्म है जिसे वन टेक में शूट किया जाएगा। इस फिल्म के निर्देशन की कमान देवेंद्र मालवीय ने संभाली है। फिल्म में बृजेंद्र काला, चेतन शर्मा, आकाशदीप अरोड़ा, सिद्धार्थ भारद्वाज, भूपेश सिंह और समर जय सिंह की अहम भूमिकाएं हैं।

Bhuvan Badyakar: जल्द रिलीज होगा 'कच्चा बादाम' फेम भुवन बड्याकर का नया गाना, बोले- अब मूंगफली नहीं बेचूंगा

फिल्म की टीम से मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग स्टार्ट टू फ़िनिश शेड्यूल के आधार पर इंदौर में की जाएगी। फिल्म '2020 दिल्ली' सत्य घटनाओं से प्रेरित है और फिल्म में कई सत्य घटनाओं जैसे 'नमस्ते ट्रम्प' इवेंट को बेहद मनोरंजक और रोमांचक तरीके से फ़िल्म में पेश किया जाएगा। इसकी कहानी साल 2022 में 24 फरवरी को 12 घंटे के घटनाक्रम और विरोध प्रदर्शन की शुरुआत पर फोकस करती है।

Haryanvi Singer: हरियाणा के इन मशहूर सिंगर को जानते हैं आप? कई बार इनके गानों पर लगा चुके होंगे लटके-झटके

विज्ञापन

फिल्म के निर्देशक देवेंद्र मालवीय कहते हैं, ‘हम पूरी मेहनत और लगन के साथ एक टेक में ही पूरी फिल्म को शूट करने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी कहानी ऐसे दो शख़्सों के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक नियत जगह पर किसी कारणवश बुरी तरह से फंस जाते हैं। फिल्म में किसी तरह का कट नहीं है। ऐसे में इसे देखने का दर्शकों का रोमांच कई गुना और बढ़ जाएगा। ये प्रकिया बेहद जटिल है मगर पूरी टीम ने पूरी शिद्दत के साथ मेहनत कर रही है, जिसका नतीजा दर्शकों को पर्दे पर देखने को मिलेगा।’

Troll Trailer: फैंटेसी के नाम पर हॉलीवुड की नई पेशकश, जारी हुआ नई मॉनस्टर फिल्म 'ट्रोल' का धांसू ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed