फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dharmendra Birth Anniversary: Know About He-man of bollywood life Interesting and Unknown facts

धर्मेंद्र की खूबसूरती देख हक्के-बक्के रह गए थे दिलीप कुमार, इस सुपरस्टार ने ही-मैन को बताया अपना 'सुपरहीरो'

Mon, 08 Dec 2025 08:43 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 08 Dec 2025 08:43 AM IST
सार

Dharmendra Birth Anniversary: अभिनेता धर्मेंद्र की आज 08 दिसंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। अपना 90वां जन्मदिन मनाने से कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड के ही-मैन का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया। मगर, उनकी आदाकारी, उनका सिनेमा और उनसे जुड़े किस्से सदियों तक महका करेंगे।

विज्ञापन
Dharmendra Birth Anniversary: Know About He-man of bollywood life Interesting and Unknown facts
धर्मेंद्र, सुरैया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र अगर आज हमारे बीच होते तो अपने 90वें जन्मदिन का जश्न मना रहे होते। उनके निधन से आहत फैंस के आंसू अभी सूखे भी नहीं हैं कि आज दिग्गज अभिनेता की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद कर चाहने वालों की आंखें फिर नम हो गई हैं। धर्मेंद्र थे ही ऐसी शख्सियत। सिनेमा में धर्मेंद्र की दिलचस्पी सुरैया की एक फिल्म देखने के बाद बढ़ी थी। वह किस्सा भी दिलचस्प है। शानदार अभिनेता के साथ-साथ वे शानदार इंसान भी थे। पीठ पीछे भी लोग उनकी तारीफ दिल खोलकर करते हैं। दिलीप कुमार तो धर्मेंद्र की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध रह गए थे। शाहरुख से सलमान तक, दिग्गज सितारों ने ही-मैन के बारे में और क्या-क्या कहा? पढ़िए

विज्ञापन

धर्मेंद्र की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध रह गए थे दिलीप कुमार
एक बार एक अवॉर्ड शो में दिलीप कुमार ने धर्मेंद्र को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और कहा, 'जब मैंने पहली बार धरम को देखा था और देखते ही मेरे दिल में एक उमंग पैदा हुई कि अल्लाह मुझे ऐसा ही बनाया होता तो क्या बात थी'। इस पर धर्मेंद्र ने कहा था, 'इससे ज्यादा खुशनसीब मैं हूं कि आज ये ट्रॉफी उस बादशाह के हाथ से मिली है। जब मैं अपने गांव में था तो ऐसा लगता था कि मेरा भाई बॉम्बे में है, मैं मिलूंगा। जब मैं अपने भाई से मिला तो मेरा भाई उसी तरह प्यार से मिला'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dharmendra Birth Anniversary: Know About He-man of bollywood life Interesting and Unknown facts
धर्मेंद्र और शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख खान ने धर्मेंद्र को बताया था सुपरहीरो
शाहरुख खान से एक बार एक रियलिटी शो में पूछा गया था कि रील लाइफ में तो आप सुपरहीरो बन गए, रियल लाइफ में आपका सुपरहीरो कौन है? इस पर शाहरुख खान ने कहा था 'मेरी सारी फैमिली पंजाबी है। हमारे सिर्फ एक ही सुपरहीरो हैं और वो हैं धर्मेंद्र जी। हमारा कोई भी सुपरहीरो नहीं। 

विज्ञापन

किरण कुमार की पिटाई करने से कर दिया था इनकार
धर्मेंद्र दूसरों को बहुत प्यार करने वाले शख्स थे। एक बार एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसा सीन था, जहां उन्हें एक एक्टर की पिटाई करनी थी, मगर ही-मैन ने साफ मना कर दिया, क्योंकि वह एक्टर उनके एक करीबी दोस्त का बेटा था। नौबत ये आ गई कि मेकर्स ने उस एक्टर को फिल्म से निकालने का फैसला ले लिया। वह एक्टर थे लोकप्रिय एक्टर जीवन के बेटे किरण कुमार। कपिल शर्मा के शो में एक्टर किरण कुमार ने खुद खुलासा किया कि कई साल पहले वे एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जैसे ही धर्मेंद्र को ये पता चला कि ये पिटाई करने वाला सीन किरण कुमार के साथ है, उन्होंने साफ इनकार कर दिया और कहा कि 'मैं इसे नहीं मार सकता, ये जीवन भाई का लड़का है, मेरे बेटे जैसा है'। किरण कुमार ने बताया कि यह सुनकर वे काफी इमोशनल हो गए। मगर, वह एक जरूरी सीन था और डायरेक्टर ने मुझे रिप्लेस करने का फैसला लिया। मैं फिर धरम जी के पास गया और कहा कि, 'मैं शाम की फ्लाइट से जा रहा हूं, क्योंकि आप मुझे मार नहीं रहे हो और डायरेक्टर चेंज कर रहे हैं मुझे'। इस पर धर्मेंद्र ने कहा, 'अच्छा ठीक है। मैं तुम्हें एक-दो बार मारूंगा, तुम बेहोश हो जाना'।

Dharmendra Birth Anniversary: Know About He-man of bollywood life Interesting and Unknown facts
धर्मेंद्र और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने धर्मेंद्र को किया फॉलो
सलमान खान ने एक बार एक शो में रणवीर सिंह के सामने धर्मेंद्र को लेकर कहा था, 'मैंने हमेशा धर्मेद्र जी को फॉलो किया है, जो मासूमियत उनके चेहरे पर है। गुड लुकिंग मैन, सबसे खूबसूरत इंसान'। वहीं, मिथुन चक्रवर्ती के सामने सलमान खान ने कहा था, 'धरम पाजी मेरे सबसे फेवरेट एक्टर हैं'। उस दौरान उन्होंने ही-मैन की मिमिक्री भी करके दिखाई थी।

Dharmendra Birth Anniversary: Know About He-man of bollywood life Interesting and Unknown facts
सुरैया-दिल्लगी - फोटो : सोशल मीडिया

सुरैया के जबरा फैन थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र के प्रशंसकों की कमी नहीं, मगर वे खुद सुरैया के जबरा फैन थे। यहां तक कि सिनेमा के प्रति उनकी दिलचस्पी सुरैया की ही एक फिल्म देखकर जागी, जो उन्होंने लगातार 40 दिनों तक रोज थिएटर जाकर देखी। वह फिल्म थी 'दिल्लगी' (1949)। अपने गांव से मीलों दूर धर्मेन्द्र ने एक सिनेमाघर में सुरैया की फिल्म 'दिल्लगी' देखी और इससे वे इतने प्रभावित हुए कि अपना करियर उन्होंने फिल्मों में बनाने का फैसला ले लिया। धर्मेन्द्र ने एक या दो बार नहीं, बल्कि 40 दिनों तक रोजाना 'दिल्लगी' देखी। इस फिल्म को देखने के लिए वे रोज मीलों पैदल चलकर सिनेमाहॉल जाते थे। धर्मेन्द्र को जब पता चला कि फिल्मफेअर नामक पत्रिका नई प्रतिभा की खोज कर रही है तो उन्होंने भी फॉर्म भेजा।  

सलमान की इस फिल्म में काम करने के नहीं लिए थे पैसे
सलमान खान को धर्मेंद्र बेहद प्यार करते थे। वे कई दफा कह चुके थे कि सलमान मेरे बेटे जैसा है। दबंग खान से जुड़ा भी ही-मैन का एक बहुत प्यारा किस्सा है। उनकी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में काम करने के बदले में धर्मेंद्र ने कोई फीस नहीं ली थी। फिल्म का लंबा आउटडोर शेड्यूल था। हालांकि, तब सलमान के पिता सलीम खान ने अपने बेटों को यह हिदायत दी थी कि वे धर्मेंद्र का विशेष ध्यान रखें।

Dharmendra Birth Anniversary: Know About He-man of bollywood life Interesting and Unknown facts
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

कद-काठी देख लोग देते थे पहलवान बनने की सलाह
धर्मेंद्र फिटनेस के मामले में बहुत आगे थे। उनके दौर में जिम जाने का उतना चलन नहीं था, वे तब भी कसरत करके फिट रहा करते थे। धर्मेद्र का डील-डौल पहलवानों जैसा था। उन्हें देख कई मेकर्स ने उन्हें अभिनय छोड़ पहलवानी करने की सलाह भी दी।

Dharmendra Birth Anniversary: Know About He-man of bollywood life Interesting and Unknown facts
धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम

धर्मेंद्र ने बनाया था प्लान बी
धर्मेंद्र ने जब इंडस्ट्री में खुद को थोड़ा स्थापित कर लिया तो उन्होंने पहली कार फिएट खरीदी। एक बार एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने बताया, 'मैंने जब फिएट खरीदी तो मेरे भाई अजीत ने कहा, 'पाजी, आप एक बेहतर दिखने वाली, खुली छत वाली कार ले सकते थे, आखिरकार, आप तो हीरो हैं। मैंने कहा, 'हम इस इंडस्ट्री पर भरोसा नहीं कर सकते। कल शायद मुझे काम न मिले, अगर हालात बिगड़े, तो कम से कम मेरे पास यह फिएट तो होगी, जिसे मैं टैक्सी में बदलकर अपना गुजारा कर सकूंगा'। हालांकि, धर्मेंद्र की प्रतिभा का असर था कि वह दिन कभी नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed