फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhanush directed Idly Kadai may postponed from 10 april now will release in August or September 2025 reports

Idly Kadai: आगे खिसकेगी धनुष की 'इडली कढ़ाई'? अब इस दिन रिलीज होगी अभिनेता के निर्देशन में बनी फिल्म!

Tue, 04 Mar 2025 01:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 04 Mar 2025 01:40 PM IST
सार

Idly Kadai: धनुष की आगामी निर्देशित और अभिनीत फिल्म 'इडली कढ़ाई' की रिलीज डेट में बदलाव होने की संभावना है। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग पूरी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Dhanush directed Idly Kadai may postponed from 10 april now will release in August or September 2025 reports
इडली कढ़ाई - फोटो : एक्स: @dhanushkraja

विस्तार

साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपने व्यस्त प्रोफेशनल शेड्यूल के कारण चर्चा में हैं। अभिनेता के पास न केवल कई प्रोजेक्ट हैं, बल्कि वह अपने निर्देशन पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। सुपरस्टार ने हाल ही में अपनी निर्देशित फिल्म 'नीक' के साथ एक धमाकेदार हिट फिल्म दी है। अब, उनकी अगली निर्देशित फिल्म 'इडली कढ़ाई' के बारे में कुछ नई जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Trending Videos

इस दिन बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म
'इडली कढ़ाई' में धनुष अभिनय भी कर रहे हैं। फिल्म में वह अभिनेत्री नित्या मेनन के साथ नजर आएंगे। वहीं, अब इस फिल्म को लेकर खबरें हैं कि इसकी रिलीज की तारीखों में बदलाव होने की संभावना है। इडली कढ़ाई को पहले 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज किया जाना था। हालांकि, अब चर्चा है कि फिल्म को स्थगित किया जा सकता है और अगस्त और सितंबर 2025 के बीच कभी भी बड़े पर्दे पर आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में देरी की वजह?
रिपोर्ट्स के अनुसार, देरी की वजह धनुष निर्देशित फिल्म के कुछ हिस्से अभी भी अधूरे रह जाना हो सकता है। यह प्रोजेक्ट फिलहाल रुका हुआ है, क्योंकि अभिनेता आनंद एल राय द्वारा निर्देशित अपनी हिंदी फिल्म 'तेरे इश्क में' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि, इस मामले में निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

विज्ञापन

धनुष का वर्कफ्रंट
वहीं, अभिनेता को लेकर और भी कई चर्चाएं हो रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, धनुष ने एक और प्रोजेक्ट निर्देशन के लिए साइन किया है। इस बार उनके साथ कोई और नहीं, बल्कि तमिल सुपरस्टार अजित कुमार होंगे। यहां तक कि फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर को संगीतकार के रूप में शामिल किए जाने की चर्चा है। हालांकि, इन खबरों पर भी आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है। वहीं, बात करें धनुष के वर्कफ्रंट की तो अभिनेता के पास शेखर कम्मुला की 'कुबेर' भी है । निर्माताओं ने हाल ही में घोषणा की कि मल्टी-स्टारर यह फिल्म 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed