फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Designer Manish Malhotra to make his directorial debut with Karan Johar Dharma Productions film

करण जौहर की कंपनी में फिल्म डायरेक्टर बनेंगे मनीष मल्होत्रा, पहली फिल्म के लिए शुरू हो गई तैयारी

Fri, 16 Jul 2021 05:49 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 16 Jul 2021 05:49 PM IST
सार

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा जल्द ही बॉलीवुड में डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू करने जा रहे हैं। मनीष मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर रहेंगे।

विज्ञापन
Designer Manish Malhotra to make his directorial debut with Karan Johar Dharma Productions film
मनीष मल्होत्रा, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धर्मा और यशराज प्रोडक्शंस के साथ दशकों से काम करते रहे देश के नामी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी अब फिल्म निर्देशक बनने का फैसला किया है। मनीष की कहानी को उनके खासमखास दोस्त रहे निर्माता करण जौहर ने हरी झंडी दे दी है और जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। धर्मा प्रोडक्शंस इस फिल्म का एलान इसके लीड कलाकारों के नाम और शूटिंग की बाकी बातें फाइनल होते ही करने वाली है। बतौर डायरेक्टर अपनी डेब्यू फिल्म के लिए मनीष मल्होत्रा इन दिनों खासे उत्साहित बताए जाते हैं। गौरतलब है कि मनीष ने बतौर फैशन डिजाइनर फिल्मों में जूही चावला की मदद से काम शुरू किया था।

विज्ञापन

Designer Manish Malhotra to make his directorial debut with Karan Johar Dharma Productions film
मनीष मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

देश के मशहूर मॉडल और फैशन डिजाइनरों में शामिल मनीष मल्होत्रा ने फिल्म ‘स्वर्ग’ से बाकायदा फिल्मों में काम शुरू किया। इस फिल्म में वह जूही चावला के ड्रेस डिजाइनर थे। इसके बाद मनीष को फिल्म ‘वक्त हमारा है’ में आयशा जुल्का, फिल्म ‘गुमराह’ में श्रीदेवी, फिल्म ‘ये दिल्लगी’ में काजोल और फिल्म प्रेम में ‘तब्बू’ का फैशन डिजाइनर बनने का मौका मिला। लेकिन, साल 1995 में रिलीज हुई फिल्मों ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में काजोल और फिल्म ‘रंगीला’ में उर्मिला मातोंडकर के लिए डिजाइन किए गए उनके परिधानों ने उन्हें स्टार बना दिया। इन दोनों फिल्मों के लिए डिजाइन किए उनके कॉस्ट्यूम फैशन स्टेटमेंट बन गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Designer Manish Malhotra to make his directorial debut with Karan Johar Dharma Productions film
मनीष मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

मनीष मल्होत्रा के डिजाइनों की सबसे बड़ी खासियत ये रही है कि इनका चलन इनके पहली बार प्रयोग में आने के बरसों बाद तक रहा। फिल्म ‘सोल्जर’ में प्रीति जिंटा, फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ में ऋतिक रोशन, फिल्म ‘हमारा दिल आपके पास है’ में ऐश्वर्या राय ने जो कुछ पहना वह आज तक लोगों को भाता है। फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' से लेकर 'कल हो ना हो' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' तक वह फैशन किंग बने रहे। लेकिन, फिल्म 'कलंक' तक आते आते उनका तिलिस्म कमजोर पड़ने लगा। दिलचस्प बात ये है कि मनीष को जो पहली फिल्म बतौर निर्देशक बनने जा रही है, वह भी जानकारी के मुताबिक ‘कलंक’ की तरह ही एक पीरियड लव स्टोरी है।

विज्ञापन

Designer Manish Malhotra to make his directorial debut with Karan Johar Dharma Productions film
manish malhotra

करीब 15 साल से फिल्म निर्देशन में उतरने की तैयार कर रहे मनीष मल्होत्रा एक किताब लिखने का सपना भी अरसे से पाले हुए हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने एक कहानी लिखी और अपने दोस्त करण जौहर को सुनाई। करण को कहानी पसंद आई और उन्होंने इसे एक फिल्म में तब्दील करने का फैसला कर लिया है। धर्मा प्रोडक्शंस के सूत्र बताते हैं कि मनीष मल्होत्रा की डेब्यू फिल्म को शानदार बनाने के लिए करण जौहर कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। धर्मा के दफ्तर में इन दिनों लेखकों की एक टीम दिन रात इस प्रोजेक्ट पर लगी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed