फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Defamation case: Javed Akhtar returned disappointed from the court after hearing cancelled

मानहानि केस: कोर्ट से निराश लौटे जावेद अख्तर, बोले- जो शुरू किया है उसे खत्म तो करना ही है

Thu, 07 Apr 2022 09:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 07 Apr 2022 09:56 PM IST
विज्ञापन
Defamation case: Javed Akhtar returned disappointed from the court after hearing cancelled
जावेद अख्तर-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस कंगना रणौत पर मानहानि का केस करने वाले मशहूर गीतकार जावेद अख्तर गुरुवार को अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट सुनवाई के लिए पहुंचे लेकिन यहां उन्हें निराशा हाथ लगी। कोर्ट पहुंचने पर उन्हें पता चला कि मजिस्ट्रेट छुट्टी पर चले गए हैं, इस वजह से सुनवाई टाल दी गई है। जावेद अख्तर ने नवंबर 2020 में कंगना रणौत पर केस कर दिया था। जावेद के मुताबिक कंगना ने उनके खिलाफ कुछ ऐसे बयान दिए थे, जिससे उनकी बदनामी हुई थी। हाल ही में कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए पेश होने से छूट देने की कंगना की याचिका खारिज कर दी थी। हालांकि, जावेद ने गुरुवार को एक समाचार चैनल को बताया कि वह हर सुनवाई में कोर्ट आने की कोशिश करते हैं। जावेद ने कहा, 'मैं कोशिश करता हूं की हर बार आऊं। जो शुरू किया है उसे खत्म तो करना ही है।'

विज्ञापन

 

बता दें कि इस केस में कंगना ने कोर्ट से स्थायी उपस्थिति से छूट की मांग करते हुए कहा था कि वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की शीर्ष एक्ट्रेस में से एक हैं और उन्हें पेशेवर प्रतिबद्धताओं की वजह से लिए देश के विभिन्न हिस्सों और अंतर्राष्ट्रीय स्थानों की यात्रा करनी पड़ती है। हालांकि अदालत ने उनके इस मांग को खारिज कर दिया था। अदालत ने कहा था, 'निस्संदेह, एक सेलिब्रिटी होने के नाते, आरोपी (कंगना) अपने पेशेवर काम कर रही है, लेकिन वह यह नहीं भूल सकती कि वह इस मामले में एक आरोपी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Defamation case: Javed Akhtar returned disappointed from the court after hearing cancelled
जावेद अख्तर-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अदालत के आदेश में कहा गया था, 'अगर आरोपी को इस समय स्थायी रूप से छूट दी जाती है तो शिकायतकर्ता जो कि एक वरिष्ठ नागरिक हैं उन्हें लगेगा कि इस मुकदमे में कोई प्रगति नहीं हो रही है।' तब जावेद के वकील ने याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि कंगना अदालत के प्रति लापरवाह रवैया दिखा रही हैं। अपनी शिकायत में जावेद ने दावा किया था कि कंगना ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द्वारा कथित आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में मौजूद एक मंडली का जिक्र करते हुए एक साक्षात्कार के दौरान उनका नाम घसीटा था। कंगना ने बाद में जावेद के खिलाफ कथित जबरन वसूली और आपराधिक धमकी के लिए उसी अदालत में एक शिकायत दर्ज की थी। जावेद के खिलाफ अपनी शिकायत में उन्होंने दावा किया था कि उनके सह-कलाकार के साथ उनके सार्वजनिक विवाद के बाद गीतकार ने उन्हें और उनकी बहन रंगोली चंदेल को घर बुलाया और धमकाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed