फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Darsheel Safary opens up on working with Ratna Pathak Shah in Kutch Express Reveals experience was Phenomenal

Darsheel Safary: 'कच्छ एक्सप्रेस' के दौरान दर्शील को खूब डांटती थीं रत्ना पाठक? एक्टर ने किया खुलासा

Mon, 07 Aug 2023 12:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 07 Aug 2023 12:20 PM IST
सार

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान दर्शील ने कहा कि रत्ना पाठक शाह के साथ काम करना शानदार रहा और काफी कुछ सीखने को मिला।

विज्ञापन
Darsheel Safary opens up on working with Ratna Pathak Shah in Kutch Express Reveals experience was Phenomenal
दर्शील सफारी-रत्ना पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ष 2007 में आई आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' (2007) का ईशान अवस्थी आपको याद होगा? यह रोल दर्शील सफारी ने अदा किया था। इस फिल्म में बाल कलाकार के रूप में अभिनय पारी शुरू करने वाले दर्शील अब बड़े हो चुके हैं। उन्होंने कई वेब शो में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'कच्छ एक्सप्रेस' में भी काम किया है। इस फिल्म में वह रत्ना पाठक शाह के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए। हाल ही में दर्शील ने रत्ना पाठक के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।

विज्ञापन


सेट पर रत्ना से डरते थे सब
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान दर्शील ने कहा कि रत्ना पाठक शाह के साथ काम करना शानदार रहा। उनका अनुभव काफी ज्यादा है। दर्शील ने यह खुलासा भी किया कि शुरुआत में हर कोई उनसे डरता था, लेकिन एक बार जब आप उन्हें समझ गए, तो उनके साथ काम करना बहुत मजेदार हो जाता है।
विज्ञापन

Jailer: जेलर देखने के लिए फैंस को मिली छुट्टी, इन शहरों में फिल्म रिलीज के दिन अवकाश की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्ट्रेस ने दी दर्शील को यह सीख
दर्शील ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि निर्देशक विरल शाह के निर्देशन में बनी फिल्म 'कच्छ एक्सप्रेस' की शूटिंग के दौरान उन्हें दिग्गज अभिनेत्री से खूब डांट भी सुनने को मिली, यह उनके लिए सीखने का अनुभव था। दर्शील सफारी ने बताया है कि रत्ना पाठक शाह ने उन्हें अपने डायलॉग को सही बनाना और अन्य चीजों के बारे में फिक्रमंद होना सिखाया। 
Gadar 2: सनी देओल को याद आया 'गदर' संग रिलीज हुई 'लगान' का हाल, कहा- बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद तो मैं...

इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे दर्शील
दर्शील का कहना है कि रत्ना पाठक के साथ काम करके उन्हें इतना अच्छा लगा कि वह अन्य प्रोजेक्ट्स में भी अभिनेत्री के साथ काम करना चाहते हैं, ताकि यह साबित कर सकें कि उन्होंने उनसे कितना कुछ सीखा है। बता दें कि इस फिल्म के अलावा दर्शील की झोली में तीन अन्य प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें से एक मर्डर मिस्ट्री है, दूसरा क्रिकेट पर आधारित है और तीसरा प्रोजेक्ट एक बायोपिक है।
Monday Flashback: जब मोहम्मद रफी ने ड्राइवर को नौकरी से निकालने के बाद दिखाई थी दरियादिली, तोहफे में दी थी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed