फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dalip Tahil reacts to rumours of Jaya Prada slapping him Actor says did not do any work with the actress

Dalip Tahil: क्या जया प्रदा ने थप्पड़ मारा था? दलीप ताहिल ने किया ऐसे राज का खुलासा कि जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 26 Oct 2023 03:16 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 26 Oct 2023 03:16 PM IST
विज्ञापन
Dalip Tahil reacts to rumours of Jaya Prada slapping him Actor says did not do any work with the actress
दलीप ताहिल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता दलीप ताहिल ने हिंदी सिनेमा में बाजीगर और इश्क जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। मशहूर विलेन की लिस्ट में दलीप ताहिल का नाम सबसे पहले लिया जाता है। बीते कुछ दिनों से एक खबर सामने आ रही है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान जया प्रदा ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में दलीप ताहिल ने इस मसले पर बातचीत की, जिसके बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।  
विज्ञापन


जया प्रदा संग दलीप ने नहीं किया काम 
मीडिया से बातचीत के दौरान दलीप ताहिल से पूछा गया था कि क्या शूटिंग के दौरान जया प्रदा ने आपको थप्पड़ मार दिया था? इसका जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा कि मैं इस तरह की खबरों को देखकर आश्चर्यचकित रह गया, क्योंकि मैंने कभी उनके साथ काम ही नहीं किया। दलीप ताहिल ने कहा कि मैं वास्तव में जया प्रदा का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं सोच रहा था कि वह कौन सी फिल्म थी, जिसमें मैंने उनके साथ काम किया? यह तस्वीर कहां से आई है, जिसमें उन्हें और मुझे एक साथ दिखाया गया। जहां तक मैं जानता हूं, मैंने उनके साथ कोई फिल्म नहीं की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: P I Meena: तान्या मानिकतला का ओटीटी पर अब दिखेगा ये नया रूप, जानिए कब और कहां देख सकेंगे ये अनोखी क्राइम सीरीज
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाओं का सम्मान करते हैं दलीप ताहिल
दलीप ताहिल ने कहा कि उन्हें महिलाओं और सेट पर महिला कलाकारों के लिए हमेशा खड़े होने पर गर्व है। जब कई बार निर्देशक उन्हें अंतरंग दृश्य फिल्माने के लिए कहते तो वह निर्माता से अपने सह-कलाकारों को इस बारे में सूचित करने के लिए कहते थे। दलीप ताहिल ने कहा, 'मैंने हमेशा एक सम्मानजनक स्थान बनाने में विश्वास किया है। मैंने इस तरह के मामलों में कभी अपने उसूलों से समझौता नहीं किया। यहां तक कि सीमा को पार करने वाले किसी भी तरह के बोल्ड सीन करने की जगह मैंने फिल्म छोड़ना ज्यादा बेहतर समझा है।'

यह भी पढ़ें: Khalnayak: सुभाष घई की शादी की सालगिरह में साथ दिखे संजय दत्त-माधुरी दीक्षित, 'खलनायक 2' की चर्चा तेज
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed