{"_id":"5dc991ff8ebc3e5b750858a1","slug":"daisy-shah-will-seen-in-gujarati-gujarat-xi-as-football-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेजी शाह की भी स्पोर्ट्स फिल्म में एंट्री, गुजराती फिल्म में दिखेंगी फुटबॉल कोच के रूप में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डेजी शाह की भी स्पोर्ट्स फिल्म में एंट्री, गुजराती फिल्म में दिखेंगी फुटबॉल कोच के रूप में
Mon, 11 Nov 2019 10:23 PM IST
anand anand
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 11 Nov 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
Daisy Shah
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माता बोनी कपूर की फिल्म मैदान में अजय देवगन के फुटबॉल कोच बनकर परदे पर उतरने से पहले ही चर्चित अभिनेत्री डेजी शाह ने ऐसे ही एक किरदार में बड़े परदे पर उतरने का ऐलान कर दिया है। गुजरात इलेवन नाम की इस फिल्म में डेजी शाह का पहला लुक सलमान खान ने जारी किया।
रविवार को ही फिल्म मैदान बनाने वालों ने इसे अगले साल 27 नवंबर को रिलीज करने का ऐलान किया। सोमवार को सलमान खान ने डेजी शाह की फुटबाल फिल्म गुजरात इलेवन का एलान कर दिया। फिल्म रेस 3 में आखिरी बार नजर आईं डेजी शाह इस फिल्म में एक दबंग फुटबॉल कोच का किरदार कर रही हैं। फिल्म की टीजर सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर जारी किया और डेजी की गुजराती सिनेमा में शुरुआत पर उन्हें बधाई दी।
गुजरात इलेवन गुजराती भाषा में बनी पहली स्पोर्ट्स फिल्म है और इस फिल्म में डेजी शाह की प्रतीक गांधी और केविन दवे के साथ मुख्य भूमिका है। डेजी कहती भी रही हैं कि उन्हें क्षेत्रीय सिनेमा को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। गुजरात इलेवन की पटकथा को वह इसकी जान मानती हैं और उम्मीद करती हैं कि इस फिल्म में एक हिट फिल्म के सारे तत्व मौजूद हैं।
विज्ञापन
डेजी कहती हैं, “मैंने इस फिल्म में अपने किरदार के लिए लगातार दो महीने तक फुटबॉल का अभ्यास किया है। स्पोर्ट्स फिल्म में काम करना आसान नहीं होता। मुझए फुटबॉल के तकनीकी पहलुओं के बारे में पहले ज्यादा कुछ पता नहीं था लेकिन फिल्म के निर्देशक और उनकी पूरी टीम ने मुझे इस रोल के लिए तैयार करने में पूरी मदद की।”
पढ़ें: #15YrsOfVeerZara: रोमांस किंग ने जब रानी को पिता की नजरों से देखा तो ऐसा था रानी मुखर्जी की रिएक्शन