आठवें दिन ‘डकैत’ की लाखों में सिमटी कमाई, ‘ली क्रोनिंस द ममी’ ने ओपनिंग डे पर कितना कमाया? जानें कलेक्शन
Dacoit Vs Lee Cronin's The Mummy Collection: फिल्म ‘डकैत’ को सिनेमाघरों में आठ दिन पूरे हो चुके हैं। साथ ही शुक्रवार को एक हॉलीवुड फिल्म ‘ली क्रोनिंस द ममी’ रिलीज हुई। जानिए, शुक्रवार को इन दोनों फिल्मों ने कितना कमाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में दर्शकों को मनोरंजन कर रही हैं। किसी को ही दर्शक ज्यादा पसंद कर रहे हैं, तो किसी को बिल्कुल ही नाकार रहे हैं। जानिए, आज अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के आगे साउथ फिल्म ‘डकैत’ और हॉलीवुड फिल्म ‘द ममी’ का क्या हाल रहा है? शुक्रवार को ‘डकैत’ और ‘द ममी’ ने अपने खाते में कितनी रुपये जमा किए हैं।
‘डकैत’ की आठवें दिन लाखों में सिमटी कमाई
मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की हिंदी-तेलुगु फिल्म ‘डकैत’ ने आठवें दिन 67 लाख रुपये ही कमाए हैं। जबकि सातवें दिन इस फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 28.45 करोड रुपये है। यह फिल्म एक हफ्ते में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।
‘ली क्रोनिंस द ममी’ ने ओपनिंग डे पर कितना कमाया?
शुक्रवार को हॉलीवुड फिल्म ‘ली क्रोनिंस द ममी’ ने ओपनिंग डे पर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल का कलेक्शन नहीं किया है। इस फिल्म ने पहले दिन लाखों में ही कमाई की है। इसका कलेक्शन 39 करोड़ रुपये है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है, इसमें रात तक इजाफा भी हो सकता है।
ये फिल्में अक्षय की ‘भूत बंगला’ से नहीं कर सकीं मुकाबला
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ भी शुक्रवार को रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन 8.61 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि प्रेड प्रीव्यू से पहले ही 3.50 करोड़ रुपये कमा लिए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 12.11 करोड़ रुपये हो चुका है। ऐसे में ‘डकैत’ और ‘द ममी’ अक्षय कुमार की फिल्म के आगे नहीं टिक पाई हैं।
हालिया रिलीज फिल्मों को ‘धुरंधर 2’ अब भी टक्कर दे रही है। इस फिल्म ने 30वें दिन 1.99 करोड़ रुपये कमाए और इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 1,105.11 करोड़ रुपये हो चुका है। शुक्रवार को अक्षय कुमार की फिल्म ही ‘धुरंधर 2’ से बाजी मार पाई है।