फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Daadi Ki Shaadi X Review know users react on neetu kapoor and kapil sharma film

Daadi Ki Shaadi X Review: 'लगा जैसे परिवार के साथ वक्त बिता रहा हूं', 'दादी की शादी' पर फैंस ने दिए रिएक्शन

Fri, 08 May 2026 04:02 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 08 May 2026 04:02 PM IST
सार

Daadi Ki Shaadi Film X Review: 'दादी की शादी' की कहानी एक दादी की सोशल मीडिया पर हुई एक गलती के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म से रिद्धिमा कपूर साहनी बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं।

विज्ञापन
Daadi Ki Shaadi X Review know users react on neetu kapoor and kapil sharma film
दादी की शादी - फोटो : एक्स

विस्तार

नीतू कपूर और कपिल शर्मा की अदाकारी से सजी फिल्म 'दादी की शादी' आज 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के तुरंत बाद, कई फिल्म प्रेमियों ने इसका पहला शो देखा और सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू लिखे। ऐसा लगता है कि उन्हें यह फिल्म पसंद आई है। आइए जानते हैं दर्शकों ने फिल्म को लेकर कैसी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


फिल्म से जुड़ा यूजर
एक एक्स यूजर ने फिल्म से अपने आपको काफी जुड़ा हुआ पाया है। उन्होंने लिखा 'दादी की शादी देखते हुए ऐसा लग रहा था कि मैं अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहा हूं। एक और यूजर ने कहा है कि फिल्म की कॉमेडी अच्छी है।
विज्ञापन
सिनेमा में झूमे दर्शक
एक और यूजर ने लिखा है 'थिएटर में हर उम्र के लोगों को समान रूप से आनंद लेते देखना ही दादी की शादी के बारे में बहुत कुछ कह जाता है।'
  यूजर को पसंद आई फिल्म
एक यूजर ने फिल्म के कुछ स्टिल्स शेयर करते हुए लिखा, 'ऐसी फिल्में आपको याद दिलाती हैं कि फैमिली एंटरटेनर्स सिनेमाघरों में इतनी अच्छी तरह से क्यों चलती हैं।'  

क्या है फिल्म की कहानी?
ख्याल रहे कि फिल्म 'दादी की शादी' की कहानी एक दादी की सोशल मीडिया पर हुई एक गलती के इर्द-गिर्द घूमती है। इससे उनकी पोती की शादी में भारी हंगामा मच जाता है। इसके निर्देशक आशीष आर मोहन हैं। यह फिल्म 'मदर्स डे' से ठीक पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जो पूरे परिवार के साथ समय बिताने का एक बेहतरीन मौका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed