Cruise Drugs Case: पूछताछ के लिए एनसीबी के सामने पेश हुआ प्रभाकर सेल, वकील तुषार खंडारे के साथ पहुंचा ऑफिस
मुंबई क्रूज जहाज छापेमारी मामले के गवाह प्रभाकर सेल गुरुवार को वकील तुषार खंडारे दोपहर करीब 2.30 बजे एनसीबी के दक्षिण मुंबई कार्यालय पहुंचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई क्रूज जहाज छापेमारी मामले के गवाह प्रभाकर सेल गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने पेश हुआ। इस बारे में एक अधिकारी ने बताया कि प्रभाकर गुरुवार और उसके वकील तुषार खंडारे दोपहर करीब 2.30 बजे एनसीबी के दक्षिण मुंबई कार्यालय पहुंचे।
यह पहली बार नहीं है जब सेल पूछताछ के लिए स्पेशल टीम के सामने पेश हुआ हो। इससे पहले ड्रग्स मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को छोड़ने के लिए एक सौदे के बारे में सुनने का दावा करने वाले सेल से एनसीबी की एसआईटी टीम ने पूछताछ की थी। दरअसल, दिल्ली से पहुंची एनसीबी की ऑपरेशनल टीम ने आर्यन खान से जुड़े मामले समेत कई मामलों की जांच अपने हाथ में ली है।
इस सिलसिले में केंद्रीय एजेंसी की विजिलेंस टीम ने इससे पहले सोमवार और मंगलवार को सेल से कई घंटों तक पूछताछ की। एनसीबी के गवाह केपी गोसावी के अंगरक्षक होने का दावा करने वाले सेल ने पिछले महीने एक हलफनामे में आरोप लगाया कि उसने गोसावी को 25 करोड़ रुपये के भुगतान सौदे पर चर्चा करते हुए सुना था।
खास बात यह थी कि उसने इस बारे में दावे को तब पेश किया, जब आर्यन खान को मुंबई क्रूज जहाज पर छापे के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उसने यह भी दावा किया कि गोसावी ने कहा था कि सौदे के 8 करोड़ रुपये एनसीबी के मुंबई जोनल निदेशक समीर वानखेड़े को दिए जाने थे।
प्रभाकर सेल के आरोपों के सामने के बाद एनसीबी ने विजिलेंस जांच शुरू की। हालांकि, मामले की जांच कर रहे मुंबई जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने इन सभी आरोपों का खंडन किया।