{"_id":"800eb418-0d3b-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"couples-wedding-attended-by-bollywood-bigwigs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन है ये? जिसकी शादी में उमड़ पड़ा बॉलीवुड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कौन है ये? जिसकी शादी में उमड़ पड़ा बॉलीवुड
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Oct 2012 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, कई सालों के बाद किसी शादी में बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सेलिब्रिटिज शामिल हुए। या दूसरे शब्दों में कहें तो लग रहा था कि जैसे पूरा बॉलीवुड ही उमड़ पड़ा हो।
विज्ञापन
हो भी क्यों न! यह शादी किसी आम की नहीं बल्कि इरॉज इंटरनेशनल के सीइओ किशोर लुला की बेटी रिशिका लुला की जो थी।
इस शादी में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, करन जौहर, अजय-काजोल, लारा दत्ता-महेश भूपती, रितेश-जेनेलिया, करन जौहर, मलाइका अरोड़ा और कपूर परिवार समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
विज्ञापन
यह शादी बॉलीवुड की सेलिब्रिटीज के लिए कितनी महत्वपूर्ण थी, इसका अनुमान आप इसी बात से लगा सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा केवल शादी में शामिल होने के लिए लॉस एंजिल्स से आयी और न सिर्फ आयीं, बल्कि उन्होंने यहां डांस परफॉरमेंस भी दिया।
विज्ञापन
यहां मलाइका अरोड़ा, मल्लिका शेरावत ने भी डांस परफॉरमेंस दिया। इन सभी अभिनेत्रियों को डांस परफॉरमेंस के लिए लगभग 30 से 35 लाख रुपये भी मिले हैं। इस भव्य शादी का आयोजन जोधपुर में आयोजित किया गया था।