फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Congress leader nagma claims that she does not supported Richa Chadha Galwan tweet but supports Army veteran

Nagma: ऋचा का समर्थन करने पर कांग्रेस नेता नगमा ने दी सफाई, बोलीं- मैंने सिर्फ सेना के दिग्गज का साथ दिया

Fri, 25 Nov 2022 09:19 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 25 Nov 2022 09:19 PM IST
सार

राजनेताओं से लेकर अभिनेताओं तक, सभी उनके कमेंट की आलोचना कर रहे हैं, वहीं पूर्व अभिनेत्री और कांग्रेस नेता नगमा ने उनका समर्थन किया था। जिसके बाद से नगमा भी सभी के निशाने पर आ गईं थी। लोगों के फूटते गुस्से को देख अब कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट पर सफाई दी है।

विज्ञापन
Congress leader nagma claims that she does not supported Richa Chadha Galwan tweet but supports Army veteran
नगमा - फोटो : Social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों अपने पीओके के ऊपर पर सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट उपेंद्र द्विवेदी के ट्वीट को रीट्वीट करने और गलवान घाटी का नाम बीच में लाने को लेकर विवादों में चल रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी ऋचा पर जमकर बरस रहे हैं। लोगों का मानना है कि अभिनेत्री ने भारतीय सेना का अपमान किया है। जहां राजनेताओं से लेकर अभिनेताओं तक, सभी उनके कमेंट की आलोचना कर रहे हैं, वहीं पूर्व अभिनेत्री और कांग्रेस नेता नगमा ने उनका समर्थन किया था। जिसके बाद से नगमा भी सभी के निशाने पर आ गईं थी। लोगों के फूटते गुस्से को देख अब कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट पर सफाई दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मैंने ऋचा चड्ढा के ट्वीट का सोपर्ट नहीं किया है।

विज्ञापन

आपको बता दें, अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने बीते गुरुवार को एक सेना कमांडर लेफ्टिनेंट उपेंद्र द्विवेदी के एक ट्वीट को रिट्वीट कर बखेड़ा खड़ा कर दिया है। अपने ट्वीट में गलवान घाटी का नाम लाना ऋचा चड्ढा के लिए एक बड़ी भूल साबित हो रही है क्योंकि इसकी वजह से वह सभी के निशाने पर आ गई हैं। देश वासियों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स, राजनेता सभी ऋचा को अपने-अपने तरीके से पाठ पढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। यहां तक की अभिनेत्री के खिलाफ पुलिस शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। लेकिन नगमा ऋचा के सपोर्ट में उतरीं थीं।
Bhediya: 'भेड़िया' से पहले 14 फिल्में दे चुके हैं वरुण धवन, जानिए कब रहे फेल और कब हुए पास

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, नगमा ने एक ट्विटर यूजर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। कर्नल अशोक कुमार सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'ऋचा चड्ढा के गलवान ट्वीट पर विवाद। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने सैनिकों के बलिदान का मजाक उड़ाया है बल्कि वह चुनाव में बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए एक सेवारत जनरल द्वारा दिए गए राजनीतिक बयान को निशाना बना रही थीं। जब सेना का राजनीतिकरण हो जाए तो आलोचना और उपहास के लिए भी तैयार रहें।' उनके इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए नगमा ने‘एकदम सही कहा' लिखा था, जिसके बाद ऋचा के साथ-साथ उनपर और कांग्रेस की मंशा पर भी सवाल उठने लगे थे। ऐसे में अब नगमा ने अपनी सफाई पेश की है।
Urvashi Rautela: उर्वशी ने सोशल मीडिया पर पूछा ऐसा सवाल, यूजर्स बोले- 'ऋषभ पंत की याद में क्या हाल हो गया'
Image

विज्ञापन

अपनी सफाई पेश करते हुए नगमा ने कहा, 'मैंने केवल सेना के एक दिग्गज का समर्थन किया था, ऋचा चड्ढा के ट्वीट का नहीं। यह कहना सही नहीं है कि मैं सेना का मजाक उड़ा रही हूं...अगर सेना पीओके पर कब्जा करने के लिए तैयार है, तो बीजेपी ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति क्यों नहीं दी है?' अपनी इस सफाई में भी नगमा ने बीजेपी पर सवाल उठा दिए हैं। अब देखना यह होगा की आगे लोगों की नगमा की इस प्रतिक्रिया होती है। 
Photos Of The Day: समंदर किनारे सारा का बोल्ड अंदाज और नेहा मलिक का सिजलिंग लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed