फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Complaint against singer Yo Yo Honey Singh his team members for assaulting event management agency owner

Honey Singh: रैपर हनी सिंह और उनकी टीम के खिलाफ शिकायत, इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के मालिक से मारपीट का आरोप

Thu, 20 Apr 2023 04:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 20 Apr 2023 04:57 PM IST
सार

एक अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि एक कार्यक्रम कैंसिल करने पर विवाद होने के बाद रैपर पर यह आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Complaint against singer Yo Yo Honey Singh his team members for assaulting event management agency owner
हनी सिंह - फोटो : social media

विस्तार

मशूहर  सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। रैपर और उनकी टीम पर एक इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के मालिक से मारपीट करने, कैडनैपिंग और बंधक बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


जांच कर रही पुलिस
एक अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि एक कार्यक्रम कैंसिल करने पर विवाद होने के बाद रैपर पर यह आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, अभी तक हनी सिंह के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस सिंगर पर शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

Aarti Singh: पांच साल बाद छोटे परदे पर लौटीं आरती सिंह, पहली बार निभाने जा रहीं यूपी का ये खतरनाक किरदार
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को कराई थी शिकायत
बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पुलिस थाने में शिकायतकर्ता के रूप में एक इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के मालिक ने बुधवार को लिखित शिकायत दर्ज कराई। एक अधिकारी के मुताबिक इवेंट एजेंसी के मालिक ने हनी सिंह और उनकी टीम के सदस्यों पर किडनैपिंग और हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत कराए जाने के बाद बीकेसी पुलिस ने शिकायतकर्ता को आज बुलाया, लेकिन वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ है।
TRP WEEK 15: टॉप 5 की रेस में 'इमली' को मिला आखिरी स्थान, TRP में 'अनुपमा' के सामने सब शोज का निकला दम

क्या था मामला?
अधिकारी ने कहा कि पुलिस शिकायत की पुष्टि कर रही है और अभी इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हनी सिंह का फेस्टिवीना नामक कार्यक्रम मुंबई के बीकेसी में रखा गया था। यह कार्यक्रम 15 अप्रैल को था, लेकिन पैसे की लेनदेन में हुई गड़बड़ी के चलते इवेंट कंपनी के मालिक ने इसे कैंसिल करने का फैसला किया। इसके बाद कथित तौर पर हनी सिंह और उनकी टीम के सदस्यों ने इवेंट कंपनी के मालिक के साथ बदसलूकी की।
Priyanka Chopra: प्रियंका ने कंगना, कटरीना, दीपिका को दिया बॉलीवुड में बदलाव का श्रेय, कही यह खास बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed