फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Complaint against Nina Srivastava short film Miyan Biwi Aur Banana over alleged disrespect to Lord Jagannath

Miyan Biwi Aur Banana: शॉर्ट फिल्म के निर्माताओं पर लगा भगवान जगन्नाथ का अनादर करने का आरोप, दर्ज कराई शिकायत

Sat, 10 Sep 2022 10:02 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 10 Sep 2022 10:02 PM IST
सार

नीना श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित 'मियां बीवी और बनाना' 2019 में रिलीज हुई थी। यह एक 20 मिनट की कॉमेडी फिल्म और सैनिटरी नैपकिन पर एक सामाजिक संदेश देती है। 

विज्ञापन
Complaint against Nina Srivastava short film Miyan Biwi Aur Banana over alleged disrespect to Lord Jagannath
मियां बीवी और बनाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही शॉर्ट फिल्म 'मियां बीवी और बनाना' के निर्माताओं पर कथित रूप से लोगों की भावनाएं आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार शॉर्ट फिल्म में भगवान जगन्नाथ और देवी नारायणी को गलत तरीके से दिखाया गया है। ऐसे में ओडिशा के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकयातकर्ता का कहना है कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। 

विज्ञापन

लेक्चरर ने दर्ज कराई शिकायत
पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि जयपुर जिले के एक लेक्चरर देबिप्रसाद दास ने शॉर्ट फिल्म में भगवान जगन्नाथ और देवी नारायणी को "खराब रोशनी" में चित्रित करके ओडिशा के लोगों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। देबिप्रसाद दास ने 'मियां बीवी और बनाना' के निर्माता, निर्देशक और ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार से माफी की भी मांग की है। देबिप्रसाद दास ने 3 सितंबर को जाजपुर रोड पुलिस स्टेशन में सिटीजन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि फिल्म के संवादों में कथित रूप से देवताओं को गलत तरीके से दिखाया गया है और उनका अपमान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत जाने की कही बात
शिकायत के अनुसार, एक दृश्य में एक मच्छर का नाम जगन्नाथ है, जिसको लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि फिल्म में जगन्नाथ की विधवा नारायणी के द्वारा बोले गए कुछ संवाद असहनीय है, जिन्होंने दुनिया भर में ओडिशा समुदाय की भावनाओं को आघात पहुंचाया है। किसी को भी हमारे भगवान का अपमान करने का अधिकार नहीं है। दास ने कहा कि वह इस घटना में पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं और यदि आवश्यक हुआ तो वह फिल्म निर्माताओं के खिलाफ अदालत में मामला लेकर जाएंगे।

विज्ञापन

2019 में आई थी शॉर्ट फिल्म
बता दें कि नीना श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित 'मियां बीवी और बनाना' 2019 में रिलीज हुई थी। यह एक 20 मिनट की कॉमेडी फिल्म और सैनिटरी नैपकिन पर एक सामाजिक संदेश देती है। शॉर्ट फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed