{"_id":"644cdd3ec3a4055a95062170","slug":"citadel-actress-priyanka-chopra-opens-up-on-freezing-her-eggs-in-early-30s-says-process-was-painful-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: अपने एग फ्रीज कराने के फैसले पर प्रियंका ने की बात, बोलीं- बहुत दर्दनाक और मुश्किल था सब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: अपने एग फ्रीज कराने के फैसले पर प्रियंका ने की बात, बोलीं- बहुत दर्दनाक और मुश्किल था सब
Sat, 29 Apr 2023 02:43 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 29 Apr 2023 02:43 PM IST
सार
प्रियंका चोपड़ा करियर से अलग तमाम मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। बीते दिनों उन्होंने बॉलीवुड में पसरे भेदभाव पर चुप्पी तोड़ी थी।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज के दो एपिसोड स्ट्रीम हो रहे हैं। इसके अलावा हर शुक्रवार को इसका एक नया एपिसोड स्ट्रीम किया जाएगा। इस तरह 26 मई 2023 तक पूरी सीरीज ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। काम से अलग प्रियंका अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा बीते वर्ष सरोगेसी के जरिए बेटी मालती की मां बनीं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एग फ्रीजिंग प्रोसेस को लेकर बात की।
विज्ञापन
प्रक्रिया को बताया जटिल
प्रियंका चोपड़ा करियर से अलग तमाम मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। बीते दिनों उन्होंने बॉलीवुड में पसरे भेदभाव पर चुप्पी तोड़ी थी। अब उन्होंने अपने एग फ्रीज कराने के फैसले पर बात की है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा इस बारे में बात करती नजर आईं। उनका कहना है कि एग फ्रीज कराने की पूरी प्रक्रिया काफी दर्दनाक है और जटिल है।
विज्ञापन
Vicky Kaushal: 'शादी का लड्डू' खाकर और लोगों को विक्की ने दी सलाह, कटरीना की पंजाबी पर भी दिया मजेदार रिएक्शन
विज्ञापन
हार्मोंस पर होता है असर
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उम्र के 30वें पड़ाव पर उन्होंने अपने एग फ्रीज कराने का फैसला लिया। एक्ट्रेस ने बताया कि उस वक्त वह क्वांटिको में व्यस्त थीं। प्रियंका ने आगे कहा कि 'यह प्रक्रिया काफी दर्दनाक है। इसमें करीब महीनेभर तक इंजेक्शन लगते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, दवाओं का सेवन भी करना पड़ता है, जिसके चलते हार्मोंस ऊपर नीचे होते रहते हैं। इसके चलते आपको ब्लोटिंग हो सकती है।'
International Dance Day: हां, डांस ही मेरा जुनून, खुशनसीब हूं कि घंटों की मेहनत को दर्शकों का इतना प्यार मिला
महिलाओं के लिए बताया मददगार
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि, 'इन सभी जटिलताओं के बाद भी यह प्रक्रिया उन महिलाओं के लिए काफी बेहतर है, जो किन्हीं वजहों से अपनी उम्र के 30वें दशक में मां नहीं बनना चाहती हैं। यह प्रक्रिया काफी महंगी भी है, इसलिए इसके लिए सेविंग की भी जरूरत पड़ेगी।'
Rekha: कबीर बेदी के साथ नजर आईं रेखा, जोड़ी देखकर फैंस को याद आई फिल्म 'खून भरी मांग'