फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   choreographer Farah Khan shared a funny video with his friends karan johar and manish malhotra

Farah Khan: मजाक में करण जौहर ने फराह खान के फिगर पर उठाया सवाल, निर्माता के जवाब ने बंद की उनकी बोलती

Wed, 20 Jul 2022 10:26 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 20 Jul 2022 10:26 AM IST
सार

फराह खान और करण जौहर काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर मस्ती करते नजर आते हैं। हाल ही में फराह खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें करण, फराह का मजाक उड़ा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
choreographer Farah Khan shared a funny video with his friends karan johar and manish malhotra
फराह खान, मनीष मल्होत्रा, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की मेल पर्सनालिटी में फैशन के मामले में अगर कोई नजर आता है तो वो हैं करण जौहर और रणवीर सिंह। दोनों अपने फोटोशूट के लिए ज्यादातर अतरंगी कपड़ों में नजर आते हैं। लेकिन आजकल करण जौहर अपने वीडियोज को लेकर खूब स्पॉट हो रहे हैं। फराह और करण की दोस्ती भी जग जाहिर है। वह अक्सर मजाक में करण के फैशन सेंस का मजाक उड़ाती नजर आती हैं। लेकिन इस बार तो दोनों एक-दूसरे पर अजब-गजब टिप्पणी करते नजर आए। हाल ही में फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने दोस्तों- फिल्म निर्माता करण जौहर और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ एक मजेदार वीडियो साझा किया। इस वीडियो में करण और फराह एक दूसरे को चिढ़ाते नजर आए। 

विज्ञापन

फराह खान ने साझा किया वीडियो

फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया। वीडियो शुरू होते ही करण ने कैमरे की तरफ पीठ करके पोज दिया। जिसके बाद फराह ने कहा, "यह कौन है? क्या यह..." और जब करण मुस्कुराते हुए पलटे, तो फराह बोलीं, "हे भगवान, यह करण जौहर है?" फिर उन्होंने करण से पूछा कि उन्होंने क्या पहना है, जिस पर करण ने जवाब दिया, "मैं अपने ओवरसाइज बैलेंसिएगा सिल्हूट में हूं।"


View this post on Instagram

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

विज्ञापन
विज्ञापन

फराह ने करण की बोलती की बंद

इसके बाद करण ने उनसे कहा, "आइए मैं आपको इस ब्रांड के बारे में कुछ बता दूं।" फराह ने जवाब दिया, "ठीक है, हम सुनना नहीं चाहते।" इसके बाद फराह ने मनीष की ओर कैमरा कर दिया, मनीष ने कहा, "ठीक है, मुझे लगता है कि वह सबसे महंगे कपड़े पहन सकता है और अपने कपड़ों के बारे में बातें करता रहता है, लेकिन मैं उससे बेहतर दिखता हूं।" फराह ने जवाब दिया, तुम बेहतर दिख रहे हो, क्योंकि तुम बहुत हैंडसम हो।"

विज्ञापन

choreographer Farah Khan shared a funny video with his friends karan johar and manish malhotra
फराह खान, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने फराह खान को क्या कहा? 

इसके बाद फराह खान ने करण जौहर की तरफ कैमरा घुमा दिया और कहा, ''तुम भी हैंडसम हो करण।'' करण ने जवाब दिया, "मनीष हैंडसम हैं, मुझे यह स्वीकार करना होगा, लेकिन हम किसे देख रहे हैं। ग्लैमरस आइकन फराह खान। वह स्लिम दिख रही हैं और धरती फ्लैट है।" करण के इस कमेंट के बाद फराह हंस पड़ीं और बोलीं, ''ओके बाय"। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस भी वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed