Chhavi Mittal: बेटे को लिप किस करने पर किया ट्रोल तो भड़कीं छवि मित्तल, कई और फोटो पोस्ट कर सुनाई खरी-खोटी
बंदिनी', 'नागिन' और ‘एक चुटकी आसमान’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस छवि मित्तल सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री ने यहां ट्रोलर्स को ही निशाने पर लेते हुए उन्हें जमकर खरी खोटी सुना दी।
विस्तार
42 साल की छवि ने अपने बेटे के साथ कुछ फोटो सोशल मीडिया में शेयर किए थे, जिनमें एक्ट्रेस अपने बेटे को लिप किस करती हुई देखी जा सकती हैं। जिस पर लोगों ने तरह तरह के कमेंट कर उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन छवि भी कहां कम रहने वाली थी। उन्होंने अपने बच्चों को किस करते हुए कई दूसरे फोटो भी सोशल मीडिया पर डाले और ट्रोलर्स को जमकर सुना दी। साथ ही छवि मित्तल ने कुछ ऐसे लोगों के कमेंट भी शेयर किए हैं जो उनका सपोर्ट कर रहे हैं।
तस्वीरें पोस्ट करते हुए छवि मित्तल ने कैप्शन में लिखा है, 'कल्पना से परे है कि एक माँ अपने बच्चों को कैसे प्यार करती है, इस पर कुछ लोगों को आपत्ति हो सकती है। इस ट्रोल के कमेंट पर मेरे सपोर्ट में जो कमेंट्स आए, वो सिर्फ मेरे सपोर्ट में नहीं हैं, वो इंसानियत के सपोर्ट में हैं। प्यार। अथाह प्रेम। अपने दोनों बच्चों को उनके मुंह पर किस करते हुए मेरी कुछ और तस्वीरें शेयर कर रही हूं, क्योंकि मुझे नहीं पता कि उनके लिए अपने प्यार की सीमाएं कैसे तय करूं। मैं उन्हें प्यार दिखाने के बारे में बेशर्म होना सिखाती हूं। केवल एक चीज जो मैं उन्हें सिखाती हूं कि लोगों को चोट नहीं पहुंचाना है, खासकर उनसे जिन्हें वे प्यार करते हैं। माता-पिता के रूप में आपके लिए प्रेम भाषा क्या है? !! मुझे बताइए'।
View this post on Instagram