फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   chargesheet filed against Remo DSouza and his wife Lizelle DSouza over five Crore Fraud

रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी के खिलाफ कोर्ट में पेश हुई चार्जशीट, कोरियोग्राफर पर लगा करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

Tue, 27 Oct 2020 03:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 27 Oct 2020 03:57 PM IST
सार

  • रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा के खिलाफ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक अदालत में चार्जशीट दायर की गई है।
  • रेमो डिसूजा ने सत्येंद्र त्यागी के साथ मिलकर साल 2013 में एक फिल्म मस्ट डाई बनाई थी।
  • सत्येंद्र का आरोप है कि रेमो डिसूजा ने एक साल के अंदर पूरा पैसा दोगुना करके वापस करने की बात कही थी। 

विज्ञापन
chargesheet filed against Remo DSouza and his wife Lizelle DSouza over five Crore Fraud
रेमो डिसूजा, लिजेल डिसूजा - फोटो : file photo

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा के खिलाफ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक अदालत में चार्जशीट दायर की गई है। इन दोनों पर फिल्म के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। जिले की सिहानी गेट पुलिस ने रेमो डिसूजा और लिजेल डिसूजा के खिलाफ अदालत में चार्जशीट पेश कर दी है। हालांकि अदालत ने अभी चार्जशीट पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। 

विज्ञापन


रेमो डिसूजा पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म के नाम पर गाजियाबाद रहने वाले सतेंद्र त्यागी से पांच करोड़ रुपये लिए थे और निर्माण पूरा होने पर रुपये लौटाने की बात कही थी। फिल्म का निर्माण पूरा होने पर रेमो ने रुपये वापस नहीं किए। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अब चार्टशीट अदालत में पेश की है। 

विज्ञापन

यह पूरा मामला साल 2013 का है। रेमो डिसूजा ने सत्येंद्र त्यागी के साथ मिलकर साल 2013 में एक फिल्म मस्ट डाई बनाई थी। इस फिल्म को बनाने में पांच करोड़ रुपये खर्च हुए थे। आरोप है कि यह पैसा रेमो ने अपने करीबी दोस्त सत्येंद्र त्यागी से खर्च करवाया था। सत्येंद्र का आरोप है कि रेमो डिसूजा ने एक साल के अंदर पूरा पैसा दोगुना करके वापस करने की बात कही थी। 

निर्धारित समय पर जब रेमो डिसूजा ने पैसा वापस नहीं किया तो सिहानी गेट थाने में इस मामले में साल 2016 में पीड़ित ने अदालत के आदेश पर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। बार-बार समन भेजने के बावजूद रेमो डिसूजा अपना पक्ष रखने के लिए हाजिर नहीं हो रहे थे। इसके बाद अदालत ने रेमो के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। रेमो डिसूजा ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली थी। इसके बाद अदालत ने रेमो को देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी। आपको बता दें कि रेमो डिसूजा बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक हैं।

पढ़ें: कारोबारी दुनिया के ‘बैडब्वॉयज’ के बाद अब बारी ‘गुडब्वॉयज’ की, इन मशहूर शख्सीयतों पर बनेगी वेब सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed