फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Central government has given time till May 2 to eight artists to vacate their government residence

फरमानः केंद्र सरकार ने 8 कलाकारों को सरकारी आवास खाली करने को कहा, इस तारीख तक का दिया समय

Thu, 28 Apr 2022 03:03 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 28 Apr 2022 03:03 AM IST
सार

सरकार नीति के अनुसार संस्कृति मंत्रालय की सिफारिश पर 20,000 रुपये प्रतिमाह से कम कमाने वाले 40 कलाकारों को एक विशेष कोटे के तहत आवास आवंटित किया जा सकता है।

विज्ञापन
Central government has given time till May 2 to eight artists to vacate their government residence
सरकारी आवास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार ने आठ प्रतिष्ठित कलाकारों को सरकारी आवास खाली करने को कहा है। यह फरमान बुधवार को जारी किया गया। नए आदेश के मुताबिक सभी कलाकारों को 2 मई तक आवास को खाली करना होगा। सभी को कई साल पहले ये आवास आवंटित किए गए थे, लेकिन 2014 में यह आवंटन रद्द कर दिया गया था। केंद्र ने यह फैसला 90 वर्षीय पद्म श्री पुरस्कार विजेता और ओडिसी नर्तक गुरु मायाधर राउत के सरकारी आवास को खाली कराने के एक दिन लिया है।

विज्ञापन
 

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 28 कलाकारों में से अभी भी लगभग आठ ऐसे हैं जिन्होंने कई नोटिसों के बावजूद अपने सरकारी आवास को खाली नहीं किया है। उन्होंने कहा, 'इन आठ कलाकारों ने हमें आश्वासन दिया कि वे अपने बंगले खाली करने की प्रक्रिया में हैं साथ ही उन्होंने कुछ और दिनों की मांग भी की है। उन्होंने हमें लिखित में दिया है कि वे 2 मई तक आवास खाली कर देंगे और हमने उन्हें तब तक का समय दिया है।'

विज्ञापन

बता दें कि सरकार नीति के अनुसार संस्कृति मंत्रालय की सिफारिश पर 20,000 रुपये प्रतिमाह से कम कमाने वाले 40 कलाकारों को एक विशेष कोटे के तहत आवास आवंटित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय शास्त्रीय कलाकार रीता गांगुली को आवास खाली करने के लिए और समय देने से इनकार कर दिया था। रीता गांगुली ने सिंगल जज के फैसले को चुनौती दी थी जिसमें उन्हें और बाकी के कलाकारों को अप्रैल के अंत तक राष्ट्रीय राजधानी में सरकार द्वारा आवंटित आवास खाली करने का आदेश दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed