फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   censor board shows red signal to 'Mastijade'

रिलीज के लायक ही नहीं है तुषार-सनी की फिल्म 'मस्तीजादे'!

Fri, 19 Jun 2015 07:57 PM IST
Updated Fri, 19 Jun 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
censor board shows red signal to 'Mastijade'

सनी लियोनी के अभिनय वाली फिल्म 'मस्तीजादे' को कौन सा प्रमाण-पत्र दिया जाए इसको लेकर सेंसर बोर्ड परेशान है। फिल्म 'मस्ताजादे' के निर्माताओं ने सर्टिफिकेट के लिए सेंसर बोर्ड में आवेदन दिया।

विज्ञापन


सेंसर बोर्ड से तीसरी बार फिल्म को सर्टिफिकेट देने का अनुरोध किया गया इससे पहले सेंसर बोर्ड ने दो बार सेक्स कॉमेडी फिल्म को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


अब खबर है कि सेंसर बोर्ड ने 'मस्तीजादे’ को रिलीज लायक ही नहीं माना है। ट्रिब्यूनल ने अपने फैसले में बताया है कि इस फिल्म का पूरा ध्यान महिला और पुरुष शरीर के अलग-अलग अंगों पर केंद्रित होने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों के दिमागों को भ्रष्ट कर देगी ये फिल्म: सेंसर बोर्ड

censor board shows red signal to 'Mastijade'

फिल्म प्रमाणपत्र अधिकरण का मानना है कि 'ये ऐसी फिल्म है जो दर्शकों के दिमाग को भ्रष्ट कर सकती है इसलिए हमें कहना पड़ रहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं कि फिल्मकार अश्लील और दो अर्थ वाले संवादों से फिल्म बनाने को पैसा कमाने का लाइसेंस मान लें।'

पहले यह फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन रिवाइजिंग कमेटी ने जब फिल्म देखी तब महिला सदस्य ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट देने की बात की थी। साथ ही कुछ हटाने की बात भी की थी। मगर इसे रिजेक्ट करने को तो नहीं कहा था।

लेकिन अब सेंसर बोर्ड चाहता ही नहीं है कि फिल्म को कोई भी सर्टिफिकेट दिया जाए और फिल्म रिलीज हो।  बोर्ड के लगातार सख्त रवैये के चलते माना जा रहा है कि निर्माता कोर्ट जाने का फैसला कर सकते हैं। पहले ये भी खबरें आईं थी कि रिवाइजिंग कमेटी की मेंबर नंदिनी सरदेसाई ने फिल्म को बैन करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed