Bollywood Celebs: सिगरेट के कश लगाते सरेआम स्पॉट हुए ये सेलेब्स, सोशल मीडिया पर जमकर हुई किरकिरी
बॉलीवुड के बहुत से कलाकार हैं, जो चेन स्मोकर हैं। इन सितारों में सलमान खान से लेकर अनन्या पांडे तक का नाम शामिल है।
विस्तार
बॉलीवुड की दुनिया जितनी पर्दे पर रंगीन होती है, उतनी ही रियल लाइफ में भी होती है। इंडस्ट्री के सेलेब्स अक्सर पार्टी करते दिखाई देते हैं, जिनमें वह हर तरीके से इंजॉय करते हैं। इन पार्टीज में ये सितारे सिगरेट से लेकर शराब तक सब पीते हैं, लेकिन कभी कभी इन सितारों की ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो जाती हैं। आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खुल्लमखुल्ला सिगरेट पीते स्पॉट हुए। इसके बाद सोशल में पर फैंस ने इनकी जमकर क्लास लगाई।
बॉलीवुड के भाईजान कि वैसे तो हर बात निराली है, लेकिन कई बार वह ऐसा कुछ कर बैठते हैं जिसके कारण उन्हें नेटिजन्स की फटकार सुनने को मिल जाती है। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ, जब सलमान खान बिग बॉस ओटीटी 2 के सेट पर सिगरेट पीते स्पॉट हुए। अभिनेता की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छाने के बाद उनकी बहुत किरकिरी हुई।
बॉलीवुड के किंग खान यूं तो इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं, लेकिन कई बार उन्हें भी अपनी आदतों के कारण ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। शाहरुख की ऐसी ही एक आदत सिगरेट पीना है। दरअसल, अभिनेता चेन स्मोकर हैं और अकसर पब्लिक प्लेस में स्मोक करते हुए उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इस वजह से शाहरुख को काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ता है।
रणबीर कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेता की सिगरेट पीते हुए तस्वीर खूब वायरल हुई थी, जिसमें वह माहिरा खान के साथ नजर आ रहे थे। दोनों के हाथों में सिगरेट थी और वे जमकर उसके कश लगा रहे थे। दोनों की इस तस्वीर के वायरल होते ही काफी हंगामा मच गया था।
बॉलीवुड की देसी गर्ल अब हॉलीवुड की स्टार बन गई हैं। प्रियंका की पॉपुलैरिटी दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है और उनकी तस्वीरें भी तेजी से वायरल होती हैं। एक बार उनकी सिगरेट पीते एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह अपने पति निक जोन्स और मां मधु चोपड़ा के साथ सिगरेट के छल्ले उड़ा रही थी। प्रियंका को इस तस्वीर के चलते काफी खरी खोटी सुनने को मिली थी।
अनन्या पांडे यूं तो अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन अपनी कजिन अलाना पांडे की शादी में वह यह भूल बैठीं की सबकी नजरें उनपर बनी रहती हैं। शादी से उनकी सिगरेट पीते एक तस्वीर कैमरा में कैद हो गई थी, जिसने बवाल मचा दिया था। ट्रोल्स ने अनन्या की जमकर क्लास लगाई थी।