'रामू' ने सनी लियोनी का नाम लेकर महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रामगोपाल वर्मा महिला दिवस पर दिए गए एक विवादित ट्वीट के कारण मुश्किलों में फंस गए हैं। गोवा की एक महिला कार्यकर्ता ने वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वर्मा ने ट्वीट कर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की थी।
I wish all the women in the world give men as much happiness as Sunny Leone gives
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 8, 2017
वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तंज कसते हुए कहा, कोई मेन्स डे क्योंकि नहीं मनाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वर्मा ने ट्वीट कर पूछा, क्या मेंस डे इसलिए नहीं मनाया जाता क्योंकि साल के सारे दिन पुरुषों के होते हैं और महिलाओं के लिए सिर्फ एक दिन?
उन्होंने आगे लिखा कि वुमेंस डे को भी मेंस डे कहा जाना चाहिए क्योंकि महिलाओं से ज्यादा इस दिन को पुरूष सेलिब्रेट करते हैं। वर्मा ने मांग की कि मेंस डे के अवसर को महिलाओं को कुछ और छूट दिये जाने की जरूरत है।
Is there no #MensDay because all days in the year belong to only men and the women were given just only one day?
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 8, 2017
वर्मा के इस कमेंट की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। बुधवार शाम को गोवा की रहने वाली महिला कार्यकर्ता विशाखा महाम्ब्रे ने पुलिस में इसके खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद वर्मा के खिलाफ केस दर्ज हो गया हैComplaint filed against Director Ramgopal Verma by activist Vishaka Mhambre in Goa over his tweet on women #womensday pic.twitter.com/SKlXgxscLb
— ANI (@ANI_news) March 8, 2017