फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Brinda master directorial debut Hey Sinamika has Dulquer Kajal and Aditi Produced by Jio Studios

दुलकर के साथ जियो स्टूडियोज ने तमिल सिनेमा में रखा कदम, ये मशहूर कोरियोग्राफर बनीं डायरेक्टर

Thu, 12 Mar 2020 03:56 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 12 Mar 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Brinda master directorial debut Hey Sinamika has Dulquer Kajal and Aditi Produced by Jio Studios
हे सिनामिका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ सिनेमा की मशहूर कोरियोग्राफर बृन्दा अपने निर्देशन की पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। बृन्दा की डेब्यू फिल्म में दुलकर सलमान, काजल अग्रवाल और अदिति रॉय हैदरी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का नाम 'हे सिनामिका' रखा गया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि फिल्म का शीर्षक फिल्म 'ओके कनमनी' से प्रभावित है। इस फिल्म में भी दुलकर सलमान लीड किरदार में थे। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'हे सिनामिका' की शूटिंग आज से चेन्नई में शुरू हो चुकी है। बृन्दा पहले भी दुलकर के कुछ गीतों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। दोनों की जोड़ी कुछ विज्ञापनों में भी साथ काम कर चुकी है। गौरतलब है कि बृन्दा से पहले प्रभु देवा, राजू सुंदरम और राघव लॉरेंस जैसे साउथ सिनेमा के कोरियोग्राफर भी  बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

विज्ञापन

Brinda master directorial debut Hey Sinamika has Dulquer Kajal and Aditi Produced by Jio Studios
हे सिनामिका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म को जियो स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा वहीं गोविंद वसंत ने फिल्म का संगीत और प्रीता जयरमण ने सिनेमेटोग्राफी की बागडोर संभाली है। गौरतलब है कि पिछले महीने से ही ऐसी चर्चा थी कि काजल अग्रवाल जल्द ही दुलकर के साथ किसी फिल्म में नजर आएंगी। काजल ने मीडिया के सामने भी इस बात पर मोहर लगाई थी जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। देखना दिलचस्प होगा कि पर्दे पर दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री कितनी पसंद आती है। फिल्म की शूटिंग गुरुवार से शुरू हो चुकी है। फिल्म के कलाकारों ने मुहूर्त शॉट की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed