फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bombay High Court Restrains Singer Kumar Sanu Ex Wife From Making Defamatory Remarks Against Him

सिंगर कुमार सानू की पूर्व पत्नी पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, इस बात को लेकर दिया अंतरिम आदेश

Thu, 22 Jan 2026 07:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 22 Jan 2026 07:42 PM IST
सार

Singer Kumar Sanu Ex Wife Row: सिंगर कुमार सानू की पूर्व पत्नी रीता भट्टाचार्य को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अंतरिम आदेश दिया है। अब वह बॉलीवुड सिंगर और अपने पूर्व पति पर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं कर पाएंगी। जानिए, क्या है यह पूरा मामला? 

विज्ञापन
Bombay High Court Restrains Singer Kumar Sanu Ex Wife From Making Defamatory Remarks Against Him
कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सिंगर कुमार सानू की पूर्व पत्नी को लेकर एक अंतरिम आदेश दिया है। अब वह कुमार सानू के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं कर पाएंगी। खासकर ऐसी टिप्पणी जो सिंगर के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाती हों। कुछ दिन पहले सिंगर कुमार सानू ने अपनी पूर्व पत्नी रीता के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था। 

विज्ञापन


पूर्व पत्नी पर कुमार सानू ने किया था मानहानि का केस
कुमार सानू की पूर्व पत्नी ने कुछ महीने पहले पॉडकास्ट चैनल्स पर सिंगर के बारे में काफी कुछ उल्टा-सीधा कहा था। ऐसे में सिंगर ने पूर्व पत्नी के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया। कुमार सानू ने आरोप लगाया था कि पूर्व पत्नी उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक बयान दे रही हैं, फैला रही हैं।

विज्ञापन

कोर्ट ने दी सिंगर कुमार सानू को राहत 
बुधवार को जस्टिस मिलिंद जाधव की सिंगल बेंच कुमार सानू को राहत देने वाली आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि पूर्व पत्नी के बयान पहली नजर में ही व्यक्तिगत हमले की दिखते हैं। कोर्ट ने रीता भट्टाचार्य को कुमार सानू या उनके परिवार के बारे में कोई भी और झूठी, अपमानजनक या बदनामी वाले बयान लिखने, पोस्ट करने या पब्लिश करने से रोक दिया। सिर्फ रीता भट्टाचार्य के लिए ही यह अंतिरम आदेश नहीं था, उन स्वतंत्र मीडिया हाउस के लिए भी जिन्होंने कुमार सानू के बारे में यह बातें छापी या दिखाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

Bombay High Court Restrains Singer Kumar Sanu Ex Wife From Making Defamatory Remarks Against Him
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम @kumarsanuofficial

पूर्व पत्नी ने कुमार सानू पर किस तरह के बयान दिए थे
कुमार सानू की पूर्व पत्नी रीता भट्टाचार्य ने पिछले साल के सितंबर महीने में कई यूट्यूब चैनलों को इंटरव्यू दिए थे। इन इंटरव्यूज में कहा था कि कुमार सानू ने उनके साथ शादी में रहते हुए बुरा व्यवहार किया। उन्हाेंने कुमार सानू के बारे में ऐसी बातें कहीं, जिन्हें सुनकर फैंस दंग रह गए। सोशल मीडिया पर यह सभी बातें वायरल हुईं। 

कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख दी
पूर्व पत्नी की बातों के वायरल होने के बाद कुमार सानू ने एक याचिका कोर्ट में दायर की। जिसमें कहा कि पूर्व पत्नी की कही बातों के कारण उन्हें वित्तीय और व्यक्तिगत नुकसान हुआ है। मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ा है। पूर्व पत्नी की बातों के कारण विदेश में शो रद्द हो गए हैं। कुमार सानू ने यह भी दावा किया कि उन्होंने रीता भट्टाचार्य से अलग होने के बाद दोबारा शादी कर ली थी। वह खुद को और अपने परिवार को बचाना चाहते थे, इसलिए उन्हें कोर्ट में याचिका दायर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 जनवरी की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed