{"_id":"5ffc09beddc21013f579486c","slug":"bombay-high-court-adjourns-hearing-in-a-case-related-to-bmc-issuing-notice-to-actor-sonu-sood-for-illegal-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 जनवरी को होगी सोनू सूद की याचिका पर सुनवाई, BMC की शिकायत के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे हैं अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
13 जनवरी को होगी सोनू सूद की याचिका पर सुनवाई, BMC की शिकायत के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे हैं अभिनेता
Mon, 11 Jan 2021 01:48 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
सोनू सूद
- फोटो : facebook/ActorSonuSood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) को बीएमसी द्वारा जारी नोटिस वाले मामले में सुनवाई 13 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी है। न्यायालय ने अभिनेता को 13 जनवरी तक किसी भी कार्रवाई से सुरक्षा भी दी है।
विज्ञापन
दरअसल अभिनेता सोनू सूद ने उपनगर जुहू स्थित रिहायशी इमारत में कथित तौर पर बिना इजाजत अवैध रूप से ढांचागत बदलाव करने पर बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा जारी नोटिस के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है। इसी मामले में कोर्ट ने सोनू सूद को 13 जनवरी तक के लिए राहत दी है।
विज्ञापन
सोनू सूद (Sonu Sood) ने अधिवक्ता डी पी सिंह के जरिये पिछले हफ्ते अदालत में दायर अपनी याचिका में कहा है कि उन्होंने छह मंजिला शक्तिसागर इमारत में कोई अवैध या अनधिकृत निर्माण नहीं कराया है। याचिका में पिछले साल अक्टूबर में बीएमसी द्वारा जारी नोटिस को रद्द करने और इस मामले में सोनू सूद के खिलाफ किसी दंडनात्मक कार्रवाई से अंतरिम राहत देने का भी अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
बीएमसी ने इस मामले में जुहू पुलिस से चार जनवरी को शिकायत की थी। इस शिकायत में बताया गया था कि अभिनेता ने शक्ति सागर बिल्डिंग जो कि एक रिहाइशी इमारत है, इसे बिना परमिशन लिए होटल में तब्दील कर लिया है।
Bombay High Court adjourns hearing in a case related to BMC issuing notice to actor Sonu Sood for illegal construction at his residence, till January 13. The Court has also granted protection to the actor from any coercive action till January 13.
— ANI (@ANI) January 11, 2021