फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Stuntman Mohan Baggad Got Emotional Remembering Actor Dharmendra

धर्मेंद्र की फिल्म ने स्टंटमैन बनने के लिए किया मोटिवेट, ‘ही मैन’ को याद कर खूब रोए मोहन बग्गड़

Thu, 11 Dec 2025 10:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 11 Dec 2025 10:23 PM IST
सार

Stuntman Mohan Baggad Interview: धर्मेंद्र के लिए बतौर स्टंटमैन काम करने वाले मोहन बग्गड़ ने हाल ही में अमर उजाला से लंबी बातचीत की। धर्मेंद्र की कौन सी फिल्म देखकर उन्हें स्टंटमैन बनने का मोटिवेशन मिला। साथ ही अपने ‘ही मैन’ को याद कर वह खूब रोए भी? 

विज्ञापन
Bollywood Stuntman Mohan Baggad Got Emotional Remembering Actor Dharmendra
स्टंटमैन मोहन बग्गड़, दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के चर्चित स्टंटमैन मोहन बग्गड़ ने दिलीप कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन जैसे कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया। धर्मेंद्र के लिए भी उन्होंने बतौर स्टंटमैन काम किया। हाल ही में मोहन बग्गड़ ने अपने करियर से जुड़ी बातें अमर उजाला के साथ साझा कीं। इस बातचीत में वह धर्मेंद्र को याद कर काफी भावुक हुए। 

विज्ञापन

धर्मेंद्र के कारण ही बने फिल्मों का हिस्सा
धर्मेंद्र के कारण ही मोहन बग्गड़ का बॉलीवुड में आना हुआ। दरअसल, उनके बड़े भाई को धर्मेंद्र ही पंजाब से मुंबई लेकर आए थे। वह फिल्मों में छोटे किरदार किया करते थे। बड़े होने पर मोहन बग्गड़ ने धर्मेंद्र की फिल्म ‘फूल और पत्थर’ देखी। यह पहली फिल्म थी, जो उन्होंने अपने जीवन में देखी थी। मोहन बग्गड़ कहते हैं, ‘यह फिल्म का एक्शन देखकर धर्मेंद्र जी बहुत अच्छे लगे। फिल्म देखकर ऐसा लगता है कि यह सब असल में हो रहा है।यही से मुझे भी फाइटर बनने का शौक हुआ। मैंने भाई को यह बात बताई तो उन्होंने मुझे बड़े दिग्गज स्टंट मास्टर के पास भेजा। मैंने वीरू देवगन के साथ काम किया। इसके बाद काफी काम किया। मैंने दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन के अलावा धर्मेंद्र जी के लिए भी स्टंट किए थे।’

विज्ञापन


जिंदगी भर धर्मेंद्र की दी गई शर्ट पहनी 
मोहन बग्गड़ ने अपनी जिंदगी में बहुत अधिक समय धर्मेंद्र के साथ गुजारा है। वह कहते हैं, ‘एक बार उन्होंने मुझे कहा था कि फिल्म का क्लाइमैक्स अच्छा कर दे, तो तुझे शर्ट खरीदकर दूंगा। फिर एक दिन उन्होंने मुझे फॉर्म हाउस बुलाया और एक अटैची भर शर्ट गिफ्ट की। आज मैं उनकी दी गई शर्ट पहनता हूं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: 'हमारी बहुत सुंदर फुलवारी है, इसे सहेज कर रखना', धर्मेंद्र की बातें याद कर छलक आईं हेमा मालिनी की आंखें 

धरम जी का जाना दुखी कर गया 
हाल ही में धर्मेंद्र का निधन हुआ लेकिन स्टंटमैन मोहन बग्गड़ को इस बात पर अब भी यकीन नहीं होता है। वह अक्सर ही धर्मेंद्र के साथ उनके फाॅर्महाउस पर वक्त गुजारा करते थे, उनके साथ खाना खाते थे। वह कहते हैं, ‘धरम जी अब नहीं है, मुझे इस बात पर भरोसा नहीं होता है। कई बार सोचता हूं कि शाम को किससे मिलेन जाऊंगा। मेरा ही नहीं, उनके करीबी लोगों का भी यही हाल है। पूरा बॉलीवुड जानता है कि वह एक बेहतरीन इंसान थे। धरम जी ने मुझे तो बहुत प्यार दिया था।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed