Bollywood Actors: जब लुक्स की वजह से रिजेक्ट हो गए थे ये सुपरस्टार, लिस्ट में शाहरुख-अमिताभ तक शामिल
बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स अपने लुक्स के कारण रिजेक्ट हो चुके हैं।
विस्तार
Bollywood Stars Reject For Looks: खूबसूरत दिखना किसने पसंद नहीं होता.....आपको भी है न? हां....जैसे हमें खूबसूरत दिखना पसंद होता है, उसी तरह से सभी स्टार्स को भी स्क्रीन के साथ-साथ असल जिंदगी में भी सुंदर और स्टाइलिश दिखना होता है। यह उनकी पसंद ज्यादा उनकी जरूरत होती है...क्यों? क्योंकि अपने इन्हीं लुक्स के दम पर ये इस चकाचौंध भरी दुनिया में जगह बनाते हैं। हम और आप जैसे आप आम लोग सेलेब्स को देखकर उन्हीं के जैसा दिखने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, जो सितारे आज बॉलीवुड में एक बड़ा नाम बन चुके हैं, उन्हें किसी जमाने में उनके लुक्स के चलते मेकर्स ने रिजेक्ट कर दिया था। नहीं.....तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन से सितारे हैं, जो शुरुआती दिनों में लुक्स के कारण रिजेक्शन झेल चुके हैं....
शाहरुख खान
पूरी दुनिया में अपने रोमांटिक अंदाज और लुक्स से लाखों-करोड़ों लड़कियों को अपना दीवाना बनाने वाले बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जी हां, आज के समय में सबको अपना फैन बना लेने वाले किंग खान को भी किसी जमाने में रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। करियर के शुरुआती दिनों में शाहरुख खान को लुक्स के कारण कई बार मेकर्स ने रिजेक्ट कर दिया था।
TMKOC: क्या पूरी होने जा रही है गोकुलधाम सोसायटी! मेकर्स ने मिसिंग किरदारों को कास्ट करने का उठाया बीड़ा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
बॉलीवुड के 'फैजू भैया' आज के समय में बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स के साथ पंगा लेकर फिल्मों में उनके छक्के छुड़ा देते हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री के सबसे पावरफुल विलेन बनकर उबरे नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इंडस्ट्री में अपनी यह पहचान बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बताते हुए नवाजुद्दीन कई बार खुलासा कर चुके हैं कि उन्हें मेकर्स ने कई बार रिजेक्ट किया था।
धनुष
साउथ फिल्मों में सुपरस्टार बन चुके धनुष को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। क्योंकि धनुष साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है ही अपने करियर के शुरुआती दिनों में धनुष को लोग हीरो न बनने लायक समझते थे। कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा जाता है कि धनुष को उनके डार्क कलर के चलते रिजेक्ट किया गया था।
Tunisha Sharma Case: शीजान खान की जमानत पर 13 जनवरी को आएगा फैसला, एक्टर के वकील ने किया यह बड़ा दावा
रणवीर सिंह
अपने माचो मैन स्टाइल से लड़कियों को दीवाना बनाने वाले रणवीर सिंह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी दमदार एक्टिंग और लुक्स की दीवानी सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रणवीर सिंह को भी अपने लुक्स के चलते फिल्म मेकर्स रिजेक्शन झेलना पड़ा था। लेकिन रणवीर ने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई।
विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड में खूबसूरती की मिसाल मानी जाने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। खबरों के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को उनके लुक्स की वजह से कई मेकर्स ने फिल्म में लेने से मना कर दिया था।
Shweta Mahara: बोल्ड सीन के दौरान इकठ्ठा हो गए थे ग्रामीण, भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महारा ने शेयर किया अनुभव
अमिताभ बच्चन
'रिश्ते में सबसे बाप' लगने वाले अमिताभ बच्चन की ख्याती देश-विदेश में फैली है। बिग बी ने हर मायने में साबति किया है कि उन्हें यूं ही सदी का महानायक नहीं कहा जाता है। वह असल में इस टैग और उन्हें मिलने वाली इज्जत के हकदार हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हर उम्र में अपने हर किरदार के साथ पूरी तरह से न्याय करने वाले अमिताभ बच्चन की जिंदगी में भी लुक्स कभी उनके करियर के आड़े आए थे। खबरों के मुताबिक अमिताभ बच्चन को पहले उनकी आवाज के चलते पेरशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद अमिताभ को लंबाई के चलते फिल्ममेकर्स ने रिजेक्ट कर दिया था।
अजय देवगन
क्या आपने किसी स्टार किड को रिजेक्शन झेलते हुए देखा है? नहीं न.....लेकिन ऐसा हुआ है। बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों के एक्शन डायरेक्टर रहे वीरू देवगन के बेटे अजय देवगन का नाम चाहे आज इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स की लिस्ट में गिना जाता हो। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद उन्हें रिजेक्ट किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन को उनकी डार्क स्किन की वजह से फिल्ममेकर्स ने कई रिजेक्ट किया था।
Mission Majnu: सिद्धार्थ का पाकिस्तानी रूप देख बौखलाए पड़ोसी, ट्रोल कर बोले- आदाब, जनाब...बस बन गए PAK निवासी