फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood actor Shriram Lagoo passed away in the age of 92

दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू का 92 साल की उम्र में निधन, 100 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

Wed, 18 Dec 2019 12:56 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 18 Dec 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
bollywood actor Shriram Lagoo passed away in the age of 92
shriram lagoo - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा के जाने-माने दिग्गज कलाकार श्रीराम लागू का निधन हो गया है। वह 92 साल के थे। श्रीराम लागू का निधन पुणे में हुआ है। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा मराठी सिनेमा में भी काम किया है। श्रीराम लागू ने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा हिंदी और 40 से ज्यादा मराठी फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन


उनके निधन की जानकारी सूचना एंव प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्विटर के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया, ''महान कलाकार श्रीराम लागू को मेरी श्रद्धांजलि। हमने एक बहुमुखी व्यक्तित्व को खो दिया है। अद्वितीय थिएटर अभिनेता ने सिल्वर स्क्रीन पर अपना दबदबा बनाया और प्रभाव पैदा किया। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थे।''
विज्ञापन

 




श्रीराम लागू ने अपने करियर की शुरुआत वो आहट: एक अजीब कहानी से की थी। ये फिल्म साल 1971  में आई थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में पिंजरा, मेरे साथ चल, सामना, दौलत जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया। इसके अलावा श्रीराम लागू ने मराठी फिल्मों और नाटक में भी काम किया।

विधाता (1982)
खुद्दार (1994)
लावारिस (1981)
काला बाज़ार (1989)

इन फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए आज भी याद किया जाता है।

उन्हें मराठी थियेटर के दिग्गज कलाकार थे। खास बात ये है कि फिल्मों में अपने से पहले श्रीराम लागू पेशे से डॉक्टर थे, वह नाक-कान और गले के सर्जन थे। उन्होंने एमबीबीएस और एमएस दोनों मेडिकल डिग्री प्राप्त की थीं। उनका जन्म 16 नवंबर 1927 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed