{"_id":"592d28484f1c1ba915bdc3c2","slug":"bollywood-actor-farhan-akhtar-recommends-shraddha-kapoor-name-for-akshay-kumar-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा को काम दिलाने में लगे फरहान अख्तर, अक्षय से की सिफारिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रद्धा को काम दिलाने में लगे फरहान अख्तर, अक्षय से की सिफारिश
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Tue, 30 May 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में पिछले कई दिनों से फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। अब खबर है कि अक्षय कुमार की फिल्म के लिए फरहान ने श्रद्धा का नाम सजेस्ट किया है। ये फिल्म एथलीट बलबीर सिंह के जीवन पर बन रही बायोपिक होगी जिसमें अक्षय कुमार उनका रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म का नाम 'गोल्ड' है।
विज्ञापन
अक्षय ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की डायरेक्टर रीमा कागटी का नाम अनाउंस किया था लेकिन लीड एक्ट्रेस के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। फिल्म के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी हैं। इसी वजह से ये अफवाह उड़ रही है कि फिल्म के लिए फरहान ने श्रद्धा का नाम सजेस्ट किया है।
विज्ञापन
हाल ही में श्रद्धा को आदित्य रॉय कपूर के साथ एक पार्टी में देखा गया था। इस वजह से श्रद्धा और फरहान के बीच लड़ाई की खबरें सामने आई थीं। इन खबरों को गलत साबित करने के लिए फरहान ने सोशल मीडिया पर आदित्य के साथ एक हंसती हुई फोटो शेयर की थी।
विज्ञापन