टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के रिश्ते में पड़ी दरार, ये लड़की है वजह!
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पटानी के अफेयर के चर्चे किसी से छिपे नहीं हैं। वे अक्सर ही साथ में घूमने या छुट्टियां मनाने जाते रहते हैं। लेकिन इसी बीच खबर आई है कि इन दोनों के बीच कोई तीसरा आ गया है। जी हां, स्पॉटब्वॉय की एक खबर के अनुसार, टाइगर इन दिनों अपनी फिल्म 'मुन्ना माइकल' की को-स्टार निधि अग्रवाल के साथ ज्यादा नजर आ रहे हैं।
निधि इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। बताया जा रहा है कि वो टाइगर की काफी अच्छी दोस्त बन गई हैं। हालांकि ये कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन दिशा को ये पसंद नहीं आ रहा। सूत्रों की मानें तो जब भी टाइगर और निधि आउटडोर शूट के लिए जाते हैं तो दिशा भी वहां बिन बुलाए पहुंच जाती हैं।
दिशा और टाइगर काफी लंबे समय से साथ हैं और अक्सर ही साथ नजर आते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Nidhhi Agerwal (@nidhhiagerwal) on