फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actor Bobby Deol Preparation for Animal Movie See Actor Physique here

Animal: 'एनिमल' के लिए जिम में जमकर पसीना बहा रहे बॉबी देओल, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर रह जाएंगे हैरान

Mon, 17 Apr 2023 01:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 17 Apr 2023 01:15 AM IST
सार

बॉबी अपनी फिल्म एनिमल के लिए इन दिनों जिम में जमकर अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं। उनके फिटनेस कोच ने उनकी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह कसरत करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actor Bobby Deol Preparation for Animal Movie See Actor Physique here
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। फिल्म एनिमल के लिए वह जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं, जिसकी वजह से हर ओर उनकी फिजीक की चर्चा हो रही है। इस बीच उनके फिटनेस कोच प्रज्वल शेट्टी ने अभिनेता की ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान हो गए हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- DDLJ: इस वजह से मिलिंद गुनाजी के हाथ से निकल गई थी 'डीडीएलजे', अभिनेता ने किया चौंका देने वाला खुलासा
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फोटो हुआ वायरल
दरअसल, बॉबी अपनी फिल्म एनिमल के लिए इन दिनों जिम में जमकर अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं। उनके फिटनेस कोच ने उनकी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह कसरत करते दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने हैशटैग एनिमल भी लिखा है। यह पहला मौका नहीं है जब अभिनेता की बॉडी बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा का विषय बनी है। इससे पहले भी प्रज्वल की ओर से शेयर किए गए वीडियो में अभिनेता की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। बॉबी के पिता धर्मेंद्र भी अपने बेटे का वीडियो भी शेयर कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- R Madhavan: आर माधवन के बेटे ने मलेशिया में भारत के लिए जीते पांच गोल्ड मेडल, खुशी से फूले नहीं समा रहे एक्टर
इस दिन रिलीज होगी एनिमल
एनिमल की बात करें तो फिल्म में बॉबी देओल के अलावा रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इससे पहले वह कबीर सिंह बना चुके हैं। नए साल के मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म को इसी साल 11 अगस्त को रिलीज करने की तैयारी है। बता दें कि अगस्त में ही गदर 2 भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed