फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood actor Ajay Devgn Injured During Action Sequence in Singham Again as per Reports

Ajay Devgn: सिंघम अगेन की शूटिंग के दौरान घायल हुए अजय देवगन, एक्शन सीक्वंस करते समय लगी चोट

Mon, 04 Dec 2023 09:40 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 04 Dec 2023 09:40 AM IST
सार

निर्देशक रोहित शेट्टी और उनकी टीम हाल ही में विले पार्ले में फिल्म की शूटिंग कर रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक एक्शन सीन को फिल्माए जाने के बीच अभिनेता की आंख में चोट लग गई।

विज्ञापन
Bollywood actor Ajay Devgn Injured During Action Sequence in Singham Again as per Reports
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म के कई पोस्टर सामने आए थे, जिसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई थी। अजय इन दिनों अपनी इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच खबर है कि फिल्म के एक्शन सीक्वंस की शूटिंग के दौरान अभिनेता घायल हो गए। 

विज्ञापन

Bobby Deol: 'एनिमल' का बज देखने थिएटर पहुंचे बॉबी देओल, वायरल तस्वीरों में दर्शकों से घिरे नजर आए अभिनेता

विज्ञापन

शूटिंग के दौरान लगी चोट

निर्देशक रोहित शेट्टी और उनकी टीम हाल ही में विले पार्ले में फिल्म की शूटिंग कर रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक एक्शन सीन को फिल्माए जाने के बीच अभिनेता की आंख में चोट लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन एक कॉम्बैट सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, तभी गलती से एक झटका अभिनेता के चेहरे पर लगा, जिससे उनकी आंख में चोट लग गई।

ब्रेक के बाद दोबारा शुरू की शूटिंग 

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि चोटिल होने के बाद अजय ने कुछ घंटों का ब्रेक लिया और एक डॉक्टर ने इस दौरान उनका इलाज किया। उसी समय रोहित ने खलनायकों से जुड़े अन्य दृश्यों की शूटिंग की। बता दें कि अपने काम पर असर नहीं पड़ने देने वालों में से एक अजय ने जल्द ही शूटिंग फिर से शुरू कर दी। 

विज्ञापन

फिल्म में ये सितारे आएंगे नजर

कथित तौर पर 'सिंघम अगेन' की टीम अब फिल्म सिटी में लंबित शूटिंग जारी रखेगी। रोहित शेट्टी 'सिंघम अगेन' के साथ एक महत्वाकांक्षी टीम लेकर आए हैं। मुख्य भूमिका निभाने वाले अजय देवगन के अलावा, उन्होंने करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण को भी इस बार फिल्म में शामिल किया है। वहीं, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।
Zoya Akhtar Interview: जावेद अख्तर नहीं इन्हें सबसे पहले फिल्म दिखाती हैं जोया, बताया रीमा से दोस्ती का किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed