लंबे बाल और खतरनाक लुक, क्या बॉबी देओल फिर बने विलेन? अनाम प्रोजेक्ट का पहला पोस्टर किया रिलीज
Bobby Deol Untitled Project: फिल्म ‘एनिमल’ ही नहीं साउथ सिनेमा में भी बॉबी देओल ने विलेन के दमदार रोल किए हैं। क्या एक बार फिर वह विलेन का रोल करेंगे? बॉबी ने अपने एक अनाम प्रोजेक्ट का पोस्टर जारी किया, जिसे देखकर यह अटकलें तेज हो गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉबी देओल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने एक अनाम प्रोजेक्ट का पोस्टर फैंस के साथ साझा किया। इस पोस्टर में अभिनेता का लुक देखकर फैंस हैरान हैं। इस लुक को देखकर ही अटकलें तेज हो गई हैं कि एक बार फिर से बॉबी देओल विलेन का रोल निभाने वाले हैं।
बॉबी देओल ने किरदार का किया जिक्र
अपनी इंस्टाग्राम पर बॉबी देओल ने जो पोस्टर साझा किया है, उसमें उनका लुक काफी खतरनाक लग रहा है। बॉबी के बाल लंबे हैं, कुछ बालों पर रेड कलर नजर आ रहा है। पोस्टर पर लिखा है, ‘बॉबी देओल, एज प्रोफेसर व्हाइट नोज’। अपनी पोस्ट में बॉबी देओल भी कैप्शन लिखते हैं, ‘पॉपकॉर्न वॉपकॉर्न ले आओ, शो शुरू होने वाला है।’
रहस्यमय है प्रोफेसर का किरदार
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉबी देओल इस अनाम प्रोजेक्ट एक प्रोफेसर का रोल कर रहे हैं। इस किरदार का अतीत रहस्यमय है। यही बात प्रोफेसर के किरदार को खतरनाक बनाती है। बॉबी देओल के लुक को देखकर हॉलीवुड, बॉलीवुड के विलेन की झलक मिलती है।
19 अक्टूबर को रिलीज होगा प्रोजेक्ट
अभी बॉबी देओल के प्रोजेक्ट, उसके रिलीज प्लेटफॉर्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यह प्रोजेक्ट 19 अक्टूबर को आने वाला है। बॉबी के फैंस के बीच इस बात को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। बॉबी देओल की पोस्ट और उनका नया लुक देखकर फैंस काफी खुश हैं।