फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Supernatural Stories ›   blood red waterfall in antarctica

अंटार्कटिका की बर्फीली पहाड़ियों के बीच बहता है खून भरा झरना, आज भी रहस्य

Sun, 19 Nov 2017 02:09 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Sun, 19 Nov 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
blood red waterfall in antarctica
दुनियाभर में बहुत सी ऐसी जगह हैं, जो रहस्यों से भरी पड़ी हैं। इनमें से कई जगहों के रहस्यों को वैज्ञानिक आज तक भी सुलझा नहीं पाए हैं। ऐसा ही एक रहस्य अंटार्कटिका का टेलर ग्लेशियर है। इस ग्लेशियर से बहते एक झरने से खून की तरह लाल पानी बहता है। हालांकि, वैज्ञानिकों ने इस पर कई शोध किए, लेकिन कोई निश्चित नतीजा नहीं निकाल पाए।
विज्ञापन

 
सदियों से इस झरने के पानी का रंग लाल है। जिस जगह यह झरना है, वहां का तापमान हमेशा माइनस में रहता है, लेकिन झरना फिर भी बहता रहता है। पहली बार साल 1911 में ऑस्‍ट्रेलिया के जियोलॉजिस्‍ट ग्रिफिथ टेलर ने यहां आने की हिम्‍मत की और उन्‍होंने देखा कि यहां तो खूनी वाटर फॉल गिर रहा है। उन्हें पहले लगा कि ये लाल रंग माइक्रोस्कोपिक लाल शैवल की वजह से है मगर साल 2003 में टेलर की शैवाल वाली थ्‍योरी को गलत साबित कर दिया गया।
विज्ञापन


नई रिसर्च में सामने आया था कि इस पानी में आयरन ऑक्साइड की भरपूर मात्रा है। इसकी वजह से यहां पानी का रंग लाल हो जाता है। कुछ लोगों ने इसे सच भी मान लिया। लेकिन कुछ शोधकर्ताओं को इस शोध पर भी विश्वास नहीं हुआ, तो उन्‍होंने दो कदम आगे जाकर नया शोध किया। कोलोराडो कॉलेज और अलास्का यूनिवर्सिटी ने अपने शोध में पाया कि पानी दरअसल एक बेहद विशालकाय तालाब से गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

blood red waterfall in antarctica
खास बात यह है कि ये तालाब पिछले कई लाख सालों से बर्फ के नीचे दबा हुआ था। पानी जैसे-जैसे जमना शुरू होता है, वो गर्मी छोड़ता है। यही गर्मी चारों तरफ जमी बर्फ को गर्म करती है। इस प्रक्रिया की वजह से इस झरने से लगातार पानी बह रहा है।

कुछ लोगों का तो यहां तक विश्वास है कि यहां पर ‌‌‌कोई आत्मा रहती है। इस आत्मा की वजह से ही पानी का रंग लाल है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यहां के पानी के अंदर आयरन आक्साईड होता है, जो हवा के संपर्क में आकर पानी को लाल बना देता है। उनका अनुमान है कि इस जगह बर्फ के नीचे लौह तत्व की अधिकता है, जो पानी को लाल रंग देती है। हालांकि यह लाल झरना अभी भी रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed