Urfi Javed: एक बार फिर अपने कपड़ों को लेकर निशाने पर आईं उर्फी, भाजपा नेता ने उठाई गिरफ्तारी की मांग
भारतीय जनता पार्टी की नेता चेत्रा किशोर वाघ ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा कर उर्फी जावेद पर निशाना साधा है। उर्फी ने भी इस पर अपना जवाब दिया और आज उन्होंने पुलिस से एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उर्फी जावेद आए दिन अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। कई बार उर्फी के फैशन सेंस की तारीफ होती है, तो कई बार कपड़े ही उनके लिए मुसीबत का सबब बन जाते हैं। उर्फी को अक्सर ही अपनी कपड़ों को लेकर ट्रोल किया जाता है, तो पुलिस को शिकायत भी दी जा चुकी है। वहीं, अब एक बार फिर उर्फी को उनके बोल्ड लुक के चलते निशाना बनाया गया है।
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी की नेता चेत्रा किशोर वाघ ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा कर उर्फी जावेद पर निशाना साधा है। चेत्रा किशोर ने अपनी पोस्ट में उर्फी के खिलाफ गुस्सा निकाला है और पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। वीडियो में उर्फी ब्लैक कलर की एक ड्रेस में आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘अरे मुंबई में ये क्या हो रहा है। सड़कों पर सक्रिय रूप से सार्वजनिक नग्नता दिखाने वाली इस महिला के लिए मुंबई पुलिस के पास कोई आईपीसी या सीआरपीसी धारा है या नहीं। महिलाएं भी इसे बढ़ावा दे रही हैं। उर्फी को बेड़ी लगा देनी चाहिए।’
Politicians like you are a hind-crane to women safety . Janta ko sirf divert karna mere topic se , why don’t you do something actually for women who need help ? Women education , lakhs and lakhs of pending rape cases ? Why don’t you
— Uorfi (@uorfi_) December 31, 2022
चेत्रा किशोर के इस ट्वीट का उर्फी जावेद ने भी जवाब दिया है। उर्फी ने लिखा, ‘आप जैसी महिला नेता होना महिला सुरक्षा के लिए एक हिंडोला है जनता को डायवर्ट करना मेरे टॉपिक से। आर वास्तव में उन महिलाओं के लिए कुछ क्यों नहीं करती हैं, जिन्हें मदद की जरूरत है? महिला शिक्षा और रेप के लाखों केस पेंडिंग पड़े हैं? आप इन मुद्दों को क्यों नहीं उठाती?’ वहीं, आज चेत्रा ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने उर्फी पर "मुंबई की सड़कों पर सार्वजनिक रूप से नग्नता में लिप्त होने" का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने उर्फी को गिरफ्तार करने की भी मांग पुलिस से की है।
Mini Web Series: न्यू ईयर को इन मिनी रोमांटिक सीरीज के साथ बनाएं खास, मुफ्त में मिलेगा प्यार का खूबसूरत एहसास
मुंबई च्या रस्त्यांवर सार्वजनिक ठिकाणी बिभत्स व किळसवाणे अंगप्रदर्शन करत फिरणाऱ्या #उर्फीजावेद वर तात्काळ कायदेशीर कारवाई करावी यासाठी
— Chitra Kishor Wagh (@ChitraKWagh) January 1, 2023
मुंबईचे मा.@CPMumbaiPolice तसेच सहआयुक्त कायदा व सुव्यवस्था यांची भेट घेतं मागणी केली @MumbaiPolice @BJP4Maharashtra @BJP4Mumbai pic.twitter.com/M3HHpvTyMB
हालांकि उर्फी जावेद के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। वह पहले भी कई बार अपने कपड़ों को लेकर लोगों के निशाने पर आई हैं। लेकिन हर उर्फी बेबाकी से जवाब भी देती हैं। बता दें कि उर्फी ने कई टीवी शोज में काम किया, लेकिन 'बिग बॉस ओटीटी' का हिस्सा बनने के बाद वह काफी फेमस हो गईं। वहीं, अब वह 'स्प्लिट्सविला' के लेटेस्ट सीजन में नजर आ रही हैं।
Fawad Khan: मौला जट्ट की भारत में रिलीज को लेकर पहली बार सामने आया फवाद का बयान, बोले- इससे सुधर जाएंगे रिश्ते