फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Birthday Special: Girish Karnad Had Awarded Padma Shri And Padma Bhushan Know Unknown Facts Here

जन्मदिन विशेष: अभिनेता नहीं कवि बनना चाहते थे गिरीश कर्नाड, बेबाक अंदाज के लिए रहे मशहूर

Wed, 19 May 2021 09:20 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 19 May 2021 09:20 AM IST
सार

गिरीश कर्नाड का जन्म 19 मई, 1938 में हुआ था।
वो सिर्फ निर्देशक ही नहीं बल्कि उम्दा नाटककार, लेखक भी थे।
मालगुड़ी डेज में स्वामी के पिता की भूमिका के लिए भी गिरिश कर्नाड को किया जाता है याद।

विज्ञापन
Birthday Special: Girish Karnad Had Awarded Padma Shri And Padma Bhushan Know Unknown Facts Here
गिरीश कर्नाड

विस्तार

फिल्मों में दिलचस्पी रखने वाले लोग गिरीश कर्नाड को सिर्फ एक अभिनेता के तौर पर ही जानते थे। कम ही लोगों को ये पता था कि वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। गिरीश कर्नाड ना सिर्फ एक अभिनेता थे बल्कि वो उम्दा नाटककार, लेखक और प्रतिभावान निर्देशक भी थे। गिरीश कर्नाड का जन्म 19 मई, 1938 में हुआ था। गिरीश महाराष्ट्र के उस माथेरान में जन्मे जहां आज भी मोटरगाड़ी से पहुंचना नामुमकिन है। तो चलिए जानते हैं गिरीश कर्नाड से जुड़ी कुछ और खास बातें...

विज्ञापन


गिरीश कर्नाड की शुरुआती पढ़ाई मराठी में हुई थी। साल 1958 में कर्नाटक आर्ट्स कॉलेज से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन किया। उनके लिखे नाटकों में 'ययाति', 'तुगलक', 'हयवदन', 'अंजु मल्लिगे', 'अग्निमतु माले', 'नागमंडल' और 'अग्नि और बरखा' काफी प्रसिद्ध रहे हैं। 
विज्ञापन

 

Birthday Special: Girish Karnad Had Awarded Padma Shri And Padma Bhushan Know Unknown Facts Here
गिरीश कर्नाड

गिरीश कर्नाड ने साल 1970 में कन्नड़ फिल्म से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। उन्हें दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले मशहूर शो मालगुड़ी डेज में स्वामी के पिता की भूमिका के लिए भी याद किया जाता है। उनकी मशहूर कन्नड़ फिल्में तब्बालियू मगाने, ओंदानोंदु कलादाली, चेलुवी, कादु और कन्नुड़ु हेगादिती रही हैं। 

गिरीश कर्नाड ने एक बार कहा था, 'मैं कवि बनना चाहता था लेकिन मेरी थिएटर में भी रुचि थी, मेरा नाटक लेखक बनने का कोई इरादा नहीं था। स्कॉलरशिप मिलने के बाद मैं लंदन पहुंचा। उस समय एक धारणा थी कि यदि मैं विदेश जाऊंगा, तो मैं विदेश की किसी गोरी मेम से शादी कर लूंगा। तभी एक दिन मेरे मन में ययाति लिखने का विचार आया। इसके बाद जिंदगी में कई मोड़ आए।' उन्होंने कहा था कि नाटकों के लेखन-निर्देशन, अभिनय के अलावा फिल्म निर्देशन में भी आया। 

Birthday Special: Girish Karnad Had Awarded Padma Shri And Padma Bhushan Know Unknown Facts Here
गिरीश कर्नाड

गिरीश कर्नाड ने हिंदी फिल्मों में भी अपना हाथ अजमाया और इसमें भी सफलता पाई। हिंदी में उन्होंने 'निशांत', 'मंथन' और 'पुकार' जैसी फिल्में कीं। इसके अलावा सलमान खान के साथ वो 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में भी दिखाई दिए थे, यही उनकी आखिरी हिंदी फिल्म भी थी। उनकी आखिरी फिल्म कन्नड़ भाषा में बनी 'अपना देश' थी। साल 2019 में 10 जून को प्रतिभावान गिरीश कर्नाड ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

48 साल के अपने फिल्मी करियर में गिरीश कर्नाड ने 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। साल 1994 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1998 में ज्ञानपीठ पुरस्कार, 1974 में पद्मश्री, 1992 में पद्मभूषण पाने वाले गिरीश कर्नाड को अमर उजाला की ओर से आकाशदीप सम्मान दिया जा चुका है। भारतीय भाषाओं के सामूहिक स्वप्न के सम्मान में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा लेखन-जीवन के समग्र अवदान के लिए सर्वोच्च शब्द सम्मान 'आकाशदीप' दिया जाता है। यह सम्मान उन्हें साल 2018 में दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed