फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Birthday Amitabh Bachchan First Indian comics super hero supremo has given competition to Superman Batman

80 साल-80 किस्से: सुपरमैन-बैटमैन को टक्कर दे चुके हैं अमिताभ, सुप्रीमो बन कॉमिक्स की दुनिया में मचाया था धमाल

Tue, 11 Oct 2022 12:44 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 11 Oct 2022 12:44 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन के फैंस शायद ही यह बात जानते होंगे कि बॉलीवुड के शहंशाह कॉमिक की दुनिया पर भी राज कर चुके हैं। उन्होंने सुप्रीमो बनकर सबका दिल जीत लिया था। 

विज्ञापन
Birthday Amitabh Bachchan First Indian comics super hero supremo has given competition to Superman Batman
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन आज यानी 11 अक्तूबर को 80 वर्ष जन्मदिन के हो गए हैं। अमिताभ बॉलीवुड के शहंशाह हैं, जो 50 वर्षों से भी ज्यादा समय से इस इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। अभिनेता ने वर्षों में एक से एक सुपरहिट फिल्म दी है और इन फिल्मों में हमेशा ही बिग बी की एक्टिंग की तारीफ हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन कॉमिक बुक के स्पाइडरमैन और बैटमैन जैसे सुपरहीरो की तरह भी नजर आ चुके हैं। कम ही लोग जानते हैं कि एक समय पर अमिताभ कॉमिक सुपरहिरो बनकर बच्चों का मनोरंजन कर चुके हैं और यह सब हुआ था 80 के दशक में। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं उनके ऐसे ही कुछ विज्ञापनों के बारे में-

विज्ञापन

हुआ ये था कि अमिताभ बच्चन जब गोवा में अपनी फिल्म ‘पुकार’ की शूटिंग कर रहे थे तब उनके साथ रणधीर कपूर भी थे। उन दिनों अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए लोग शूटिंग लोकेशन पर पहुंच जाते थे और गोवा में फिल्म ‘पुकार’ के सेट पर भी ऐसा ही हुआ। यहां पर अभिनेता को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच गए। रणधीर ने जब यह नजारा देखा तो उन्होंने अमिताभ बच्चन को एक नया नाम दिया। तब उन्होंने अमिताभ को ‘सुप्रीमो’ कहा था।

यह भी पढ़ें:- Amitabh Bachchan: बचपन की यादों से सियासी पारी खेलने तक, अमिताभ बच्चन का इलाहाबाद से रहा है गहरा नाता
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रणधीर कपूर ने अमिताभ का यह नाम मस्ती मजाक में लिया था लेकिन जब ‘सुप्रीमो’ के बारे में मैगजीन एडिटर पम्मी बक्शी को पता चला तो उन्होंने अमिताभ के ऊपर एक कॉमिक बुक बनाने का फैसला लिया। इस बारे में जब उन्होंने बिग बी को बताया तो उन्हें भी यह आइडिया काफी पसंद आया, जिसके बाद इस कॉमिक बुक पर काम शुरू हो गया। इस आइडिया के साथ लेखक गुलजार साहब बतौर कॉमिक के स्क्रिप्ट सलाहकार जुड़ गए। वहीं, अमर चित्र कथा के लिए मशहूर चित्रकार प्रताप मलिक को चुना गया।

यह भी पढ़ें:- Amitabh Bachchan: जानिए 80 की उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं बिग बी, अपनाते हैं यह रुटीन और डाइट प्लान
 

विज्ञापन

इस कॉमिक का नाम एडवेंचर ऑफ अमिताभ रखा गया और हिंदी में इसे ‘किस्से अमिताभ के’ दिया गया। इस कॉमिक को साल 1980 में प्रकाशित किया गया था। हर सुपरहीरो की तरह इस कॉमिक में अमिताभ के लुक को काफी अतरंगी बनाया गया। वह लाल कपड़े पहने हुए थे और आंखों पर बड़ा सा चश्मा था। कॉमिक में उनके दो दोस्त विजय और एंथनी दिखाए गए। इसके अलावा, उनके पास एक बाज भी था। बच्चों के बीच इस कॉमिक को खूब पसंद किया। लेकिन बाद में इसे प्रकाशित करना बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed