फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg boss star pratik sehajpal was not happy with his screen space in naagin 6 read details inside

Pratik Sehajpal: नागिन 6 में स्क्रीन टाइम को लेकर प्रतीक का छलका दर्द, बोले- 'मैं 24 घंटे काम के लिए तैयार था'

Tue, 12 Sep 2023 07:05 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 12 Sep 2023 07:05 PM IST
सार

प्रतीक सहजपाल एक फेमस टेलीविजन पर्सनैलिटी हैं। उन्होंने बिग बॉस के जरिए खूब पहचान हासिल की। हाल ही में, प्रतीक ने 'नागिन 6' में ज्यादा स्क्रीन टाइम न मिलने पर नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन
Bigg boss star pratik sehajpal was not happy with his screen space in naagin 6 read details inside
प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रतीक सहजपाल एक फेमस टेलीविजन पर्सनैलिटी हैं। उन्होंने बिग बॉस के जरिए खूब पहचान हासिल की। हाल ही में, प्रतीक ने 'नागिन 6' में ज्यादा स्क्रीन टाइम न मिलने पर नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का नागिन 6 सक्सेसफुल शो रहा। इस सुपरनैचुरल शो ने टीआरपी चार्ट में भी अपनी जगह बनाई। शो में शुरू में सिंबा नागपाल का मेल लीड रोल था। उनके बाद शो में प्रतीक सहजपाल ने एंट्री ली। प्रतीक को अपनी परफॉर्मेंस के लिए अच्छे रिव्यूज मिले। हालांकि, उनकी जर्नी बहुत लंबी नहीं रही। अब प्रतीक ने शो में मिले कम स्क्रीन स्पेस को लेकर बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg boss star pratik sehajpal was not happy with his screen space in naagin 6 read details inside
प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में प्रतीक सहजपाल ने बताया कि 'नागिन में काम करना अच्छा अनुभव रहा। मुझे थोड़ा और स्क्रीन टाइम मिलता तो मुझे खुशी होती। मैं वहां और काम करना चाहता था। मैं फर्श पर बैठने के लिए तैयार था, 24 घंटे काम करने को तैयार था, वो भी बिना खाना-पानी के'। 

विज्ञापन

प्रतीक सहजपाल बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में नजर आ चुके हैं। वह फाइनलिस्ट बने थे। प्रतीक ने बिग बॉस 15 में भी अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी से फैंस का दिल जीता। हालांकि, इस बार भी ट्रॉफी उनके हाथ से फिसल गई। शो की विनर तेजस्वी प्रकाश बनी थीं। प्रतीक 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी नजर आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर ने गदर 2-जवान पर साधा निशाना? द वैक्सीन वॉर के ट्रेलर लॉन्च पर अभिनेता ने कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed