Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' से कटा करण जौहर का पत्ता! यह बॉलीवुड सुपरस्टार संभालेगा शो की कमान
'बिग बॉ ओटीटी' सीजन 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस बार करण जौहर शो होस्ट नहीं करने वाले हैं। मेकर्स ने उनकी जगह किसी और को होस्टिंग की कमान दी है।
विस्तार
सलमान खान के फैंस, अभिनेता को टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' को होस्ट करते देखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। लेकिन, 'बिग बॉस' के मेकर्स ने शो के ओटीटी वर्जन को होस्ट करने की कमान करण जौहर के हाथ में दी थी। ऐसा करना बिल्कुल भी नुकसान में नहीं रहा था क्योंकि 'बिग बॉस ओटीटी' का पहला सीजन हिट रहा था। अब एक बार फिर 'बिग बॉस ओटीटी' की चर्चा जोरों पर शुरू हो गई है। लेकिन कुछ खबरें ऐसी आ रही हैं, जिनसे सलमान के फैंस जहां खुश हो जाएंगे, वहीं करण जौहर के प्रशंसकों को गहरा झटका लग सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस ओटीटी' के मेकर्स ने शो के दूसरे सीजन की होस्टिंग की कमान बॉलीवुड अभिनेता, सलमान खान को दी है। 'बिग बॉस' का ओटीटी वर्जन 2021 में प्रसारित हुआ और इसने बड़ी सफलता हासिल की थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' पिछले सीजन की तरह ही यह सीजन भी उसी फॉर्मेट पर रहेगा। शो से मई के अंत तक या जून की शुरुआत में प्रीमियर होने की उम्मीद जताई जा रही है। जहां शो में सबकुछ पहले जैसा ही होगा, लेकिन होस्ट में बदलाव किया जाएगा। यह शो तीन महीने तक चलने वाला है और यह वूट पर स्ट्रीम किया जाएगा।
अगर यह रिपोर्ट्स सच साबित होती हैं, तो यह खबर सलमान खान के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल रही थीं, लेकिन शमिता शेट्टी, राकेश बापट, जीशान खान, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन जैसे कंटेस्टेंट्स ने अपने अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था। बिग बॉस ओटीटी’ के दूसरे सीजन के लिए कई सितारों का नाम सामने आ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी, अर्चना गौतम के भाई गुलशन रियलिटी शो में दिखाई दे सकते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान को हाल ही में पूजा हेगड़े के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया था। फरहाद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही सलमान खान के पास 'टाइगर 3' भी है, जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं।
Adah Sharma: द केरल स्टोरी के बाद अदा शर्मा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगी एक्ट्रेस