फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss OTT Season 2 Reports claims Salman Khan to replace Karan Johar show host know about contestants

Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' से कटा करण जौहर का पत्ता! यह बॉलीवुड सुपरस्टार संभालेगा शो की कमान

Thu, 11 May 2023 01:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 11 May 2023 01:00 PM IST
सार

'बिग बॉ ओटीटी' सीजन 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस बार करण जौहर शो होस्ट नहीं करने वाले हैं। मेकर्स ने उनकी जगह किसी और को होस्टिंग की कमान दी है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT Season 2 Reports claims Salman Khan to replace Karan Johar show host know about contestants
करण जौहर - फोटो : social media

विस्तार

सलमान खान के फैंस, अभिनेता को टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' को होस्ट करते देखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। लेकिन, 'बिग बॉस' के मेकर्स ने शो के ओटीटी वर्जन को होस्ट करने की कमान करण जौहर के हाथ में दी थी। ऐसा करना बिल्कुल भी नुकसान में नहीं रहा था क्योंकि 'बिग बॉस ओटीटी' का पहला सीजन हिट रहा था। अब एक बार फिर 'बिग बॉस ओटीटी' की चर्चा जोरों पर शुरू हो गई है। लेकिन कुछ खबरें ऐसी आ रही हैं, जिनसे सलमान के फैंस जहां खुश हो जाएंगे, वहीं करण जौहर के प्रशंसकों को गहरा झटका लग सकता है।

विज्ञापन

Bigg Boss OTT Season 2 Reports claims Salman Khan to replace Karan Johar show host know about contestants
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस ओटीटी' के मेकर्स ने शो के दूसरे सीजन की होस्टिंग की कमान बॉलीवुड अभिनेता, सलमान खान को दी है। 'बिग बॉस' का ओटीटी वर्जन 2021 में प्रसारित हुआ और इसने बड़ी सफलता हासिल की थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' पिछले सीजन की तरह ही यह सीजन भी उसी फॉर्मेट पर रहेगा। शो से मई के अंत तक या जून की शुरुआत में प्रीमियर होने की उम्मीद जताई जा रही है। जहां शो में सबकुछ पहले जैसा ही होगा, लेकिन होस्ट में बदलाव किया जाएगा। यह शो तीन महीने तक चलने वाला है और यह वूट पर स्ट्रीम किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss OTT Season 2 Reports claims Salman Khan to replace Karan Johar show host know about contestants
सलमान खान - फोटो : social media

अगर यह रिपोर्ट्स सच साबित होती हैं, तो यह खबर सलमान खान के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल रही थीं, लेकिन शमिता शेट्टी, राकेश बापट, जीशान खान, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन जैसे कंटेस्टेंट्स ने अपने अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था। बिग बॉस ओटीटी’ के दूसरे सीजन के लिए कई सितारों का नाम सामने आ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी, अर्चना गौतम के भाई गुलशन रियलिटी शो में दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन

Bigg Boss OTT Season 2 Reports claims Salman Khan to replace Karan Johar show host know about contestants
सलमान खान - फोटो : social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान को हाल ही में पूजा हेगड़े  के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया था। फरहाद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही सलमान खान के पास 'टाइगर 3' भी है, जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं। 
Adah Sharma: द केरल स्टोरी के बाद अदा शर्मा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगी एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed