फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bidisha De Majumdar: 21 year old Bengali Model and Actress found dead at her flat in kolkata

Bidisha De Majumdar: बंगाली एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला 21 साल की अभिनेत्री का शव

Thu, 26 May 2022 11:13 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 26 May 2022 11:13 AM IST
सार

21 साल की बंगाली मॉडल और अभिनेत्री बिदिशा ने अपने फ्लैट में फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी थी। बुधवार को उनका शव उनके फ्लैट पर फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पूरी बंगाली इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Bidisha De Majumdar: 21 year old Bengali Model and Actress found dead at her flat in kolkata
Bidisha De Majumdar - फोटो : social media

विस्तार

बीते दिनों 21 साल की कन्नड़ टीवी अभिनेत्री चेतना राज के आकस्मिक निधन ने सभी को हैरान-परेशान कर दिया था। चेतना की मृत्यु हुए अभी कुछ ही समय बीता है कि सिनेमा इंडस्ट्री से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की 21 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने आत्महत्या कर ली है। इस खबर ने सभी को चौंका दिया है और पूरी बंगाली इंडस्ट्री सदमे में पहुंच गई है।  

विज्ञापन

फ्लैट में मिला अभिनेत्री का शव
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 21 साल की बंगाली मॉडल और अभिनेत्री बिदिशा ने अपने फ्लैट में फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी है। बुधवार को उनका शव उनके फ्लैट पर फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पूरी बंगाली इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। बता दें कि बिदिशा नगर बाजार में रेंट पर एक फ्लैट में रहती थीं। बीते दिन पुलिस को वहीं उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला था। पुलिस दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर पहुंची क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था। उभरती हुई मॉडल और एक्ट्रेस का शव बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मिला सुसाइड नोट
पुलिस की जांच में पता चला है कि बिदिशा ने चार महीने पहले ही नगर बाजार में रहना शुरू किया था। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि पुलिस को फ्लैट से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में बिदिशा ने अपने आप को कैंसर से पीड़ित बताया है। 

विज्ञापन

डिप्रेशन का शिकार थी अभिनेत्री
अभिनेत्री के करीबी दोस्तों ने का कहना है कि 'वह अपने बॉयफ्रेंड के कारण पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थीं। बिदिशा का बॉयफ्रेंड अनुभाब उनको धोखा दे रहा था, बिदिशा को डेट करते-करते वह तीन और लड़कियों के साथ रिश्ते में था। वह अनुभाब को किसी और के साथ बांटने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं।' अभिनेत्री के दोस्तों का कहना यह भी है कि सुसाइड नोट में कैंसर से पीड़ित होने वाली बात एक-दम झूठी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed