फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri Singer Pawan Singh and Shilpi Raj Song Le Jaat Badu Devghar trends on second number after one day of release

Bhojpuri: सावन में चलेगा पवन सिंह-शिल्पी राज की आवाज का जादू, रिलीज होते ही ट्रेड कर रहा 'ले जात बाड़ू देवघर'

Tue, 19 Jul 2022 12:35 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 19 Jul 2022 12:35 PM IST
सार

पावर स्टार पवन सिंह ने भोले नाथ के भक्तों के लिए एक बहुत प्यारा कांवर गीत 'ले जात बाड़ू देवघर' इस पावन महीने के पहले सोमवार को रिलीज किया है।

विज्ञापन
Bhojpuri Singer Pawan Singh and Shilpi Raj Song Le Jaat Badu Devghar trends on second number after one day of release
पवन सिंह-शिल्पी राज का नया बम भोले गीत - फोटो : social media

विस्तार

सावन के पावन महीने की शुरुआत होते ही सबकी जुबान से भोलेनाथ का नाम सुनने को मिल रहा है। जहां हर तरफ भोले के जयकारे लग रहे हैं, वहीं सावन के पहले सोमवार को भोजपुरी इंडस्ट्री में रिकॉर्ड मशीन नाम से मशहूर पवन सिंह ने अपने फैंस और बाबा के भक्तों को एक तोहफा दिया है। पावर स्टार पवन सिंह ने भोले नाथ के भक्तों के लिए एक बहुत प्यारा कांवर गीत 'ले जात बाड़ू देवघर' इस पावन महीने के पहले सोमवार को रिलीज किया है। इस भजन ने रिलीज होते के साथ ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। हर बार की तरह इस गीत में पवन सिंह का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। दरअसल,  इस कांवर गीत को पवन सिंह और शिल्पी राज ने एक खास शैली में गाया है। इस कांवर गीत के बोल बहुत ही प्यारे हैं, जो यूट्यूब पर रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा है।

विज्ञापन

दो नंबर पर ट्रेंड कर रहा गीत
दर्शकों को पर हमेशा अपनी आवाज का जादू चलाने वाले पवन सिंह ने इस बार भोले नाथ के भक्तों के लिए एक भोजपुरी बोल बम गीत  'ले जात बाड़ू देवघर' रिलीज किया है। पवन सिंह और शिल्पी राज की आवाज से सजे इस गीत को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गीत रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इस साल बहुत से सावन स्पेशल गीत अलग-अलग सिंगर्स की आवाज में रिलीज किए गए। लेकिन कोई भी ऐसा नहीं रहा, जो टॉप ट्रेंड में शामिल हो सका हो। भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर पवन सिंह के इस गीत में  जीजा साली के नोक झोंक के साथ बाबा भोलेनाथ की अपार भक्ति को दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगहों पर की गई शूटिंग 
पवन सिंह के इस गीत की शूटिंग से लेकर  पिक्चराइजेशन तक सबकुछ बहुत भव्य पैमाने पर किया गया है। इतना ही नहीं इस गीत को कई अलग अलग लोकेशन पर फिल्माया गया है। गाने के ऑडियो में जहां एक तरफ गायकों की आवाज पसंद की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ उनका पारंपरिक लुक भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वीडियो में पवन सिंह के साथ अभिनेत्री आकांक्षा दूबे भगवा रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जो पवन की साली के किरदार में हैं।

विज्ञापन

भोले के रंग में रंगे नजर आए सितारे
कांवर गीत ‘ले जात बाड़ू देवघर’को पवन सिंह, आकांक्षा और शिल्पी राज के साथ-साथ कई सितारों ने अपने हुनर से सजाया है। यह सभी कलाकार भगवा लिबास पहने कांवर लेकर जाते दिख रहे हैं। इस गीत को गीतकार विजय चौहान ने लिखा है और इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। वीडियो का निर्देशन गोल्डी जैसवाल ने किया है।
     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed