{"_id":"62dbed6ff0cf7d4264530eee","slug":"bhojpuri-actress-rani-chatterjee-wear-denim-jeans-and-shirt-sizzling-photos-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: डेनिम पहन रानी चटर्जी ने दिखाईं अपनी कातिल अदाएं, शर्ट के बटन खोल दिए ऐसे-ऐसे पोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: डेनिम पहन रानी चटर्जी ने दिखाईं अपनी कातिल अदाएं, शर्ट के बटन खोल दिए ऐसे-ऐसे पोज
Sat, 23 Jul 2022 08:07 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 23 Jul 2022 08:07 PM IST
सार
रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रानी जींस और शर्ट पहने हॉट पोज दे रही हैं।
विज्ञापन
रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की क्वीन हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के लिए फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। रानी फैंस के बीच आए दिन जिम से अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं लेकिन अब अभिनेत्री ने डेनिम पहने हुए अपना हॉट अवतार दिखाया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें रानी अपनी शर्ट के बटन खोलकर पोज देती हुई दिख रही हैं।
विज्ञापन
दरअसल, रानी चटर्जी इस समय कोलकाता में हैं, जहां अभिनेत्री का एक इवेंट है और इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने से पहले रानी ने तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह डेनिम शर्ट और जींस पहने हुए दिख रही हैं और अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। पहली तस्वीर में अभिनेत्री ने अपने चेहरे पर हाथ रखा है। दूसरी में वह कैमरे की ओर देखकर हाय का पोज दे रही हैं। वहीं, आगे की कुछ तस्वीरों में रानी ने अपनी शर्ट के ऊपर के बटन खोल रखे हैं और हॉट अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। अभिनेत्री के एक्सप्रेशन भी काफी कातिलाना है, जो फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
रानी ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हैलो कोलकाता... मैं यहां हूं। आज रात होगा बैंग बैंग।' रानी के इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप कभी उत्तराखंड भी आओ, हमें मिलना है आपसे।' दूसरे फैन ने लिखा, 'लाजवाब।' फैंस इस पोस्ट पर हार्ट और फायर के इमोजी भेजकर भी रानी की तारीफ कर रहे हैं।