{"_id":"62692f6490e81054c4354f24","slug":"bhojpuri-actress-nidhi-jha-and-actor-yash-wedding-preparation-start-bachelorette-party-photos-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी: अभिनेत्री निधि झा ने अपनी बैचलर पार्टी में मचाया धमाल, इस दिन अभिनेता यश संग लेंगी सात फेरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी: अभिनेत्री निधि झा ने अपनी बैचलर पार्टी में मचाया धमाल, इस दिन अभिनेता यश संग लेंगी सात फेरे
Wed, 27 Apr 2022 06:12 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 27 Apr 2022 06:12 PM IST
सार
भोजपुरी अभिनेत्री निधि झा ने सोशल मीडिया पर अपनी बैचलर पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री धमाल मचाती हुई दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
nidhi jha and yash
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर कपल निधि झा और यश शादी के लिए तैयार हैं। बीते दिनों ही दोनों ने अपनी शादी की तारीख का एलान किया था। इस दौरान निधि झा ने अपना वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद से ही कपल को फैंस ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। वहीं, अब निधि और यश की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शादी से पहले निधि ने अपने भाइयों के साथ बैचलर पार्टी एंजॉय की, जिसमें निधि ने खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन
निधि झा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बैचलर पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें अभिनेत्री धमाल मचाती हुई नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि निधि झा कैमरे के लिए पोज देती दिख रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने हाथ में कैक लिया हुआ है और चेहरे पर पार्टी गॉगल्स पहने हुए हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में निधि झा अपने सभी भाइयों के साथ दिखाई दे रही हैं। लुक की बात करें तो निधि ने लाल रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
इन तस्वीरों के साथ निधि झा ने कैप्शन में इस शानदार समय के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि इन शानदार यादों के लिए धन्यवाद। मैं प्राउडली कह सकती हूं कि मेरे पास दुनिया के बेस्ट भाई हैं और मुझे इमोशनल करने के लिए धन्यवाद। आई लव यू बहुत बहुत ज्यादा और हां मैं सच में शादी कर रही हूं। निधि की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हजारों लोगों ने इन तस्वीरों को लाइक किया है।
बता दें कि निधि झा और यश लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने इसी साल फरवरी महीने में सगाई की थी। निधि ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। वहीं अब दोनों 2 मई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।