फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri actress Monalisa wear blue short dress and poses funny shared vacation photos on internet

Monalisa: शॉट ड्रेस और दो चोटी बनाकर मोनालिसा ने दिखाया अपना क्यूट अंदाज, तस्वीरों पर आप भी हार बैठेंगे दिल

Wed, 10 Aug 2022 06:50 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 10 Aug 2022 06:50 PM IST
सार

भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसरत अभिनेत्री मोनालिसा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मस्ती के मूड में दिख रही हैं। 

विज्ञापन
Bhojpuri actress Monalisa wear blue short dress and poses funny shared vacation photos on internet
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड अभिनेत्री हैं, जो अब टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। अभिनेत्री अपने बोल्ड अंदाज से इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार अभिनेत्री ने अपना चुलबुला रूप फैंस को दिखाया है। मोनालिसा ने अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें फैंस को दिखाई हैं, जिसमें वह मस्ती करती दिख रही हैं। 

विज्ञापन

दरअसल, मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं। उसमें अभिनेत्री ने ब्लू शॉट ड्रेस पहनी हुई है और उन्होंने लाइट मेकअप के साथ दो चोटी से अपना लुक पूरा किया है। इन तस्वीरों में मोनालिसा काफी क्यूट लग रही हैं। पहली और दूसरी तस्वीर में वह इधर-उधर देखकर पोज दे रही हैं। लेकिन आखिरी तस्वीर में वह खिलखिलाकर हंस रही हैं। इस पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'सुंदर महसूस कर रही हूं।' मोनालिसा की फोटोज इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। उन्होंने अपने इस क्यूट अंदाज से  फैंस का दिल जीत लिया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

विज्ञापन
विज्ञापन

मोनालिसा की इन तस्वीरों पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शानदार।' दूसरे ने लिखा, 'हॉट।' इसी तरह एक और फैन ने लिखा, 'सुपर क्यूट गर्ल।' इसके अलावा, कई फैंस हार्ट और फायर का इमोजी भेज रहे हैं। 

विज्ञापन

इससे पहले मोनालिसा ने अपना बोल्ड लुक शेयर किया था, जिसमें अभिनेत्री ने क्रॉप टॉप पहने हुए अपनी अदाएं दिखाई थीं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री वाइट कर के डीप नेक क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहन रखा था। इन तस्वीरों में वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लगी थीं। उनकी इन फोटोज ने भी इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, जिनपर लोग लगातार कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफों के पुल बांधते दिखे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed