फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupama Pathak Bhojpuri Actress Commit Suicide After Facebook Live

Anupama Pathak Death: इस फेसबुक लाइव के बाद भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री ने दे दी जान, चार दिन बाद दुनिया को मिली जानकारी

Fri, 07 Aug 2020 10:52 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 07 Aug 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
Anupama Pathak Bhojpuri Actress Commit Suicide After Facebook Live
अनुपमा पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी धारावाहिकों और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री अनुपमा पाठक ने व्यक्तिगत कारणों की वजह से आत्महत्या कर ली है। यह घटना रविवार रात की है जब अनुपमा ने खुद को फांसी के फंदे पर लटका लिया। इतना बड़ा कदम उठाने से पहले अनुपमा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने फांसी लगाने के कारण बताए हैं।

विज्ञापन


अभिनेत्री अनुपमा पाठक मुंबई में दहिसर चेक नाके पर स्थित ठाकुर मॉल के पास एमएमआरडीए की बिल्डिंग में किराए के घर में रहती थीं। रविवार की रात को फांसी लगाने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उन्होंने यह कदम उठाने के दो कारण बताएं हैं। पहले कारण में उन्होंने लिखा, 'मनीष झा नामक शख्स ने लॉकडाउन के दौरान मई के महीने में मुझसे मेरा दो पहिया वाहन ले लिया था। उस वक्त में अपने मूल निवास पर थी। जब मैं वापस आई तो मनीष ने मुझे मेरी मोटरसाइकिल वापस करने से मना कर दिया।'

विज्ञापन

Anupama Pathak Bhojpuri Actress Commit Suicide After Facebook Live
अनुपमा पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

सुसाइड नोट में दूसरा कारण लिखा है, 'मैंने एक दोस्त के कहने पर एक विस्डम प्रोडक्शन कंपनी में 10 हजार रुपये का निवेश किया था। कंपनी मुझे मेरा पैसा पिछले साल दिसंबर के महीने में ब्याज समेत वापस करने वाली थी। लेकिन अब वह कंपनी मुझे मेरे पैसे वापस करने में नाटक कर रही है।' इतना ही नहीं, अनुपमा ने आत्महत्या करने से पहले अपने फेसबुक अकाउंट से लाइव सत्र भी किया था उसमें उन्होंने अपनी सारी परेशानियां बताई हैं।

अभिनेत्री अनुपमा पाठक के घर से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। काशीमीरा पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई संजय हजारे ने बताया, 'हम इस केस की छानबीन कर रहे हैं। हालांकि, इनके दोषियों पर कार्रवाई तभी की जाएगी जब सारे तथ्यों की जांच पूरी हो जाएगी।' अनुपमा पाठक अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में भी सोशल मीडिया पर आवाज उठा चुकी हैं।

इस साल कथित आत्महत्या की लगातार सामने आती घटनाओं में कुशाल पंजाबी, सेजल शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, समीर शर्मा और मनमीत ग्रेवाल पहले ही शामिल हो चुके हैं। इन सभी में पुलिस की तरफ से डिप्रेशन में रहने की बात एक समान रूप से कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed